स्मार्ट सिटी के सहयोग से जल्द जारी होगा जलकल का एप

आगरा। स्मार्ट सिटी के सहयोग से जल्द ही जलकल का एप जारी किया जाएगा। इस एप के माध्यम से पाइपलाइन लीकेज या पेयजल की आपूíत बाधित होने की कंप्लेन सीधे संबंधित जेई, इंजीनियर के पास फोरवर्ड हो जाएंगी। इससे समस्या का भी जल्द निस्तारण हो सकेगा। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस एप से जोड़ा जाएगा, जिससे समस्या निस्तारण की मॉनीटरिंग की जा सके। अधिकारी उस एप के माध्यम से सीधे नजर रख सकेंगे।

लीकेज की सीधे कर सकेंगे कंप्लेन

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद मेनन ने बताया कि किसी भी एरिया में लीकेज होने पर पहले लोगों को ये भी पता नहीं होता था कि कंप्लेन कहां करनी है। कभी-कभी कंप्लेन मिलने पर भी न मिलने की बात कह दी जाती थी। लेकिन, एप लांच होने के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद अपना मोबाइल एंटर करने पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी को डालने के बाद ऑप्शन खुल जाएगा। इसमें एरिया की समस्या को लिखकर सबमिट कर सकेंगे। इसके बाद कंप्लेन जिस जोन की होगी उसी से संबंधित जेई के पास पहुंच जाएगी। उसका निस्तारण कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजनी होगी। अभी तक तीन जोन में 12 गैंग पाइपलाइन जोड़ने का काम कर रहे हैं। बता दें कि एप के प्रोजेक्ट को लेकर प्रजेटेंशन किया जा चुका है।

सभी प्रकार की कंप्लेन होंगी दर्ज

नगर निगम भी अपने पास आने वाली संभी कंप्लेन के लिए एक एप जारी करने जा रहा है। इस एप के माध्यम से लोग सफाई, सीवर, हाउस टैक्स, टॉयलेट, जलभराव समेत अन्य कंप्लेन कर सकेंगे। वे ये भी जान सकेंगे, जो कंप्लेन की गई। उसका समाधान हुआ या नहीं। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ लोगों को कंप्लेन करने में सहूलियत होगी। घर बैठे ही मोबाइल से कंप्लेन कर सकेंगे।

एक सप्ताह में एप लांच कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसे सर्वमसेतु एप से भी कनेक्ट किया जाएगा।

आनंद मेनन, प्रोजेक्ट मैनेजर स्मार्ट सिटी