आगरा(ब्यूरो) स्टूडेंट रिया ईरानी, वृष्टि गांधी, अर्शिया मखीजा, गौरी चतुर्वेदी, जसनूर सिंह, जाह्नवी सिंह ने संचालन करते हुए चीफ गेस्ट, स्पेशल गेस्ट स्कूल डायरेक्टर डॉ.सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, प्रिंसिपल जगदीश सिंह धामी, मुख्य समन्वयक संजय शर्मा व अन्य गेस्ट का स्वागत किया। स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत की गई मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों- लघु नाटिका, गीत, संगीत तथा नृत्य के माध्यम से बड़े ही रोचक ढंग से प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया। स्कूल स्टूडेंट वृष्टि गांधी और विष्णु शर्मा ने सत्र 2020-21 की स्कूल की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करके शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा क्रीड़ा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया।

संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

प्री प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने स्टूडेंट्स द्वारा मदर नेचर थीम पर आधारित मधुर मनमोहक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। नर्चर द नेचर थीम पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों जैसे - प्रदूषण, जीवाश्म ईंधन का जलना, जनसंख्या- दबाव, मिट्टी का क्षरण और वनों की कटाई आदि को लेकर लोगों को आगाह किया गया और प्राकृतिक संसाधनों जैसे - जल, ईंधन, वायु, खनिज, मिट्टी, वन्यजीव आदि के संरक्षण के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

dainik j<strong>AGRA</strong>n inext

स्टूडेंट्स दी गई स्कॉलरशिप
इस अवसर पर सत्र 2020-21 और 2021-22 में कक्षा दस तथा बारह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को 22 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। जाह्नवी सिंह, सारांश अग्रवाल, अनुष्का जय उपाध्याय, कुलदीप त्यागी, देव रमन चौधरी, नवकार जैन, हर्षवर्धन, सुहानी अरोरा, मान्या, भाव्या कटियार, कश्वी सुराणा, तनय गुप्ता, कुशाग्र, सारांश गुप्ता, लकी गुप्ता, स्नेहा वर्मा, वृष्टि गांधी, गीताली जग्गी, शशांक सिंह, पृथ्वी सिंह वर्मा, उमंग शर्मा, राधिका गुप्ता को स्कॉलरशिप दी गई।

स्टूडेंट्स को दिया मेरिट सर्टिफिकेट
फेस्ट में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स अंशिमा अग्रवाल, मनन अग्रवाल, अनुष्का सिंह, सहस सत्संगी, भव्या कपूर, आर्यन चंद्रा, वंदित खंडेलवाल, मैत्री पचौरी, निश्चल गुप्ता, देव गर्ग, राधिका गुप्ता को मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्पेशल गेस्ट अशोक ठाकुर ने कहा कि स्कूल में ही भविष्य का निर्माण होता है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स की प्रस्तुतियों की सराहना की। सभी स्टूडेंट्स को सुनहरे भविष्य के स्वर्णिम जीवन पथ पर अग्रसर होने का साधुवाद दिया। स्कूल निदेशक डॉ। सुशील गुप्ता को नीसा का ग्रीन एंबेसडर चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। चीफ गेस्ट पद्मश्री भरत भूषण त्यागी ने भारतीय संस्कृति को बनाए रखने में सभी को अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को संस्कृति के साथ जोडऩा परम आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को वार्षिकोत्सव के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए साधुवाद दिया। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी को साधुवाद दिया। जागरूकता लाने के लिए एनुअल थीम नर्चर द नेचर,लैट्स गो ग्रीन विषय के चयन को आज की आवश्यकता बताया। उन्होंने शिक्षित बनने, संघर्ष करने तथा संगठित बनने की प्रेरणा दी।