एसटीएफ ने घेरा मास्टर माइंड
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पंचवटी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सट्टा कराया जा रहा है। इस पर सीओ उदय प्रताप सिंह, निरीक्षक हुकुम सिंह ने टीम और ताजगंज पुलिस के साथ कोठी नंबर 158 में छापा मारा। ताजगंज क्षेत्र की पॉश कॉलोनी पार्शवनाथ पंचवटी में ऑनलाइन सट्टे कराने वाले मास्टर माइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 62 हजार रुपए, 5 लैपटॉप, 12 मोबाइल बरामद किए गए।


एनसीआर से जुडे सट्टोरियों के तार
सटोरियों के तार दिल्ली एनसीआर के गिरोह से जुड़े हुए हैं। फोन पर लोग नंबर लगाते थे। बाद में नंबर खुल जाता था। रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन होता था। रातभर ये कारोबार चलता रहता है, सुबह निश्चित समय पर एक नंबर जारी किया जाता है, जो उस नंबर को लगाता है, एक रुपए के 90 रुपए मिलते हैं।

नंबर लगाने के मिलते थे 25 हजार
पुलिस गिरफ्त में आया सरगना मुन्ना कुरैशी है। वह मूलरूप से लोहामंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधू गौड़ पकड़े गए। सभी मुन्ना के लिए काम करते हैं। वह उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपए वेतन देता था। कर्मचारी लेन-देन का हिसाब रखते हैं। लोगों से संपर्क करते हैं, जो लोग नंबर लगाते हैं, उन्हें सट्टा खुलने की जानकारी देते हैं।

10 साल में कमाए करोड़ों रुपए
निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मुन्ना सट्टे की खाईबाड़ी पिछले 10 साल से करता आ रहा है। करोड़ों कमा चुका है। वह चार जगह का सट्टा लगाता है। इनमें गाजियाबाद, फरीदाबाद, गली और दिसाबर नाम का सट्टा है। सुबह से लेकर शाम तक फोन पर लोग नंबर लगाते हैं। इसके बाद सटोरिये व्हाट्सएप पर बड़े सटोरियों को पर्ची भेज देते हैं। नंबर लगने पर अगले दिन भुगतान कर दिया जाता है। ऑनलाइन रकम अदा की जाती थी। लैपटॉप में हिसाब रखा जाता था।

कभी श्याम बोहरा का ठिकाना थी पंचवटी
पंचवटी कॉलोनी में बड़े सटोरिये की भी कोठी हुआ करती थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसने शहर छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली में छिपा हुआ है। तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने सट्टा किंग श्याम बोहरा और उसके नजदीकियों पर शिकंजा कसा था, इसके बाद थाना छत्ता में उसे अरेस्ट किया गया था, बाद में जमानत मिलने के बाद गोआ और दिल्ली में रहने की जानकारी है।


एत्माद्दौला क्षेत्र में 5 सटोरी अरेस्ट
थाना एत्माददौला पुलिस ने सट्टा खेलने के मामले में शनिवार को पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है, उनके पास से दस हजार रुपए बरामद किए हैं। पकड़े गए अतुल, शशिकांत, शानू, उर्फ नफीस, राजा, बाबूलाल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस कार्य को कर रहे हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इनकी घेराबंदी की थी। थाना प्रभारी एत्मादपुर राजकुमार ने बताया कि ये लोग पर्ची से सट्टा खेलते थे।


पूर्व में सट्टोरियों पर कार्रवाई
14 जनवरी, 22
-ऑनलाइन सट्टा खेलनेे वालों पर शिकंजा, पुलिस ने पांच लोगों को किया थाना छत्ता से अरेस्ट
9 अगस्त 22
-थाना ताजगंज के फ्लैट नंबर 303 पर पुलिस ने मारा छापा, छह आरोपी किए पुलिस ने अरेस्ट

6 नवंबर, 2020
-पुलिस ने सट्टा खेलने वालों से जब्त की नकदी, चार आरोपी किए पुलिस ने अरेस्ट
2 अक्टूबर, 2021
-एक सूचना पर पुलिस ने मकान को घेरा, 5 सट्टोरियेां को किया गया अरेस्ट, नकदी जब्त
5 जनवरी, 2022
-पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, चार आरोपी किए थे अरेस्ट
2 जनवरी, 2018
-चलती कार में थाना सिकंदरा क्षेत्र में हो रहा था सट्टा, तीन आरोपी, लैपटॉप जत
19 जनवरी, 2022
-थाना कमला नगर के एक प्लैट में ऑनलाइन हो रहा था सट्टा, कार्रवाई की गई।
28 मार्च, 2021
-पुलिस ने सट्टा खेलने वाले छह आरोपियों को किया अरेस्ट, नगदी की जब्त
01 नवंबर, 2017
-ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले पांच आरोपियों को किया अरेस्ट, नकदी की जब्त


ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले छह आरोपियों को अरेस्ट किया है, वे शहर की पॉश कॉलोनी पंचवटी में सट्टा खेल रहे थे, सट्टोरियों के तार एनसीआर से जुड़े हैं। इसकी जांच की जा रही है।
सूरज राय, डीसीपी, नगर जोन