आगरा। पेट्रोल ने बुधवार को 100 का आंकड़ा पार दिया। वहीं 92.10 रुपए लीटर है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले जो राहत दी गई थी। अब वह धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। पेट्रोल के दाम धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। 21 मार्च से तेल कंपनियों ने धीरे-धीरे दाम बढ़ाने शुरु किए थे। अब तक पेट्रोल के दाम 5.59 और डीजल 5.62 रुपए प्रति लीटर तक मंहगा हो चुका है। बुधवार को पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 70 पैसे बढ़ाए गए हैं। अब आगरा में पेट्रोल 100.63 रुपए और डीजल 92.17 रुपए हो चुका है।

फल सब्जियों के दामों में भी उछाल
पेट्रोल डीजल के रेट में इजाफा होने के साथ फल सब्जियों के रेट में भी उछाल आ गया है। मंहगाई का मीटर केवल फल सब्जियों तक ही सीमित नहीं है। खाने-पीने की रोजमर्रा की वस्तुओं के रेट भी बढ़ रहे हैं। इसमेें दूध, मिठाई, सुबह का नाश्ता भी मंहगा हो गया है। अब दो अप्रैल को चैत्र नवरात्र शुरु होने जाने रहे हैं। इससे फलों के रेट भी बढ़ गए हैं। इससे घर का बजट बिगड़ रहा है।

ये है सब्जियों के भाव
सब्जी का नाम फुटकर थोक
टमाटर 25-30 16
लौकी 25-30 15
काशीफल 20-25 8-10
प्याज 20 16
बैंगन 10-15 9
करेला 50 30
तोरई 60 40
भिड्डी 60 50
खीरा 30 20
टिंडा 50 40
हरी मिर्च 100 60
शिमला मिर्च 60 50
सेम 60 40
नीबू 150 80
बंदगोभी 30 20
------------------------

फल भी हो रहे मंहगे
अंगूर- 50-60 रुपए
अनार 80
सेब 120
केला 30 प्रति किग्रा
चीकू 40
पपीता 40
तरबूज 40


मंडी के भाव तो कम ज्यादा होते हैं। जब माल मंडी में कम आता है, तो रेट ज्यादा हो जाते हैं। इस समय सब्जी के रेट बढ़ गए हैं।
अकील दुकानदार


इस समय पहले की अपेक्षा रेट बढ़ गए हैं। पहले इतने रेट नहीं थे। अब मंडी में पहले की तरह माल नहीं आ पा रहा है। इसलिए रेट बढ़ गए हैं।
जमालुद्दीन दुकानदार


फलों के रेट बढ़ गए हैं। पहले अंगूर 40 रुपए प्रति किग्रा। था। आज 50-60 रुपए हो गया है। नवरात्र में थोड़ा बहुत असर पड़ता है।
सुनील कुमार


चुनाव के बाद मंहगाई का मीटर लगातार बढ़ रहा है। पेट्रोल के दाम 100 के पार हो चुके हैं। फल सब्जियों पर भी पैसे बढ़ रहे हैं। आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
लोकेश शर्मा



आमदनी हो नहीं रही है। रोजगार खत्म हो रहे हैं। कारोबार मंदा पड़ता जा रहा है। ऐसे पेट्रोल-डीजल रसोई गैस सिलेंडर के रेट बढ़ रहे हैं। ऐसे में मंहगाई से लोग त्रस्त हो रहे हैं।
इंद्रमोहन शर्मा