-एत्माद्दौला के नुनिहाई की घटना,दुकान पर जुटी थी भीड़

-गश्त पर गए दारोगा जाने की कहा था, दो हिरासत में

आगरा: एत्माद्दौला के नुनिहाई में रविवार की शाम को लॉकडाउन का उल्लघंन करती भीड़ को भगाने पर उसने पुलिस पर हमला बोल दिया.पथराव करके दारोगा को घायल कर दिया। दारोगा के साथ मारपीट भी की गई। जानकारी होने पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बाजार बंद कराने गए थे

घटना रविवार की शाम लगभग सात बजे की है। नुनिहाई चौकी पर तैनात दारोगा विकास राणा और सिपाही र¨वद्र गश्त पर थे। उन्होंने बघेल बस्ती में परचूनी की दुकान खुली देखकर उसे बंद करने की कहा। वहां जुटे छह-सात युवकों को लॉकडाउन का हवाला देते हुए भगाने लगे। दारोगा युवकों को डंडा दिखाकर भगा रहे थे। युवक वहां से जाने के बदले दारोगा और सिपाही से भिड़ गए। इसी दौरान एक युवक ने दारोगा की ईंट फेंक करके मार दी। जो उनकी आंख के ऊपर लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। सिपाही के सूचना देने पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया।

दो आरोपितों को पकड़ लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें जेल भेजा जाएगा। दारोगा विकास राणा के छह टांके आए हैं। कुछ बस्तियों में लोग पुलिस से विवाद करने लगे हैं। ऐसी बस्तियों में अब पुलिस टुकड़ी में गश्त करेगी।

-उदयवीर सिंह मलिक, इंस्पेक्टर, एत्माद्दौला