- कपड़ों पर लगे खून का डा। निशा के खून से कराया जाएगा मिलान

- घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी केस में मजबूत साक्ष्य

आगरा: कमला नगर में महिला दंत चिकित्सक की हत्या में आरोपित शुभम पाठक जेल में है। उसके खिलाफ पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। आरोपित के खून से सने कपड़े अब पुलिस ने जांच को फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। वहां उन पर लगे खून का डा। निशा के खून से मिलान कराया जाएगा। यह केस में मजबूत साक्ष्य का काम करेगा।

कमला नगर के कावेरी कुंज में डा। निशा ¨सघल की 20 नवंबर दोपहर को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपित ने उनकी बेटी और बेटे पर भी जानलेवा हमला बोला था। बेटी की सूझबूझ से दोनों बच गए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के छह घंटे बाद ही आरोपित एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी शुभम पाठक को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित के घर में प्रवेश करने के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गए थे। आरोपित के खिलाफ पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। इंस्पेक्टर कमला नगर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग केस डायरी में शामिल की गई है। आरोपित ने हत्या के समय पहने कपड़े अपने घर में छिपा दिए थे। गिरफ्तारी के बाद इन कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया था। इन पर काफी खून लगा था। इन पर लगे खून के डा। निशा के खून से मिलान को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। घटनास्थल से भी फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए थे। इनसे ही मिलान कराया जाएगा। खून मिलने पर यह अहम सुबूत बनेगा। घटनास्थल से बरामद चाकू भी पुलिस ने साक्ष्य के रूप में सीज किया है। अभी डा। निशा के पति डा। अजय ¨सघल बच्चों के साथ पैतृक गांव में ही हैं। उनके वापस आने के बाद पुलिस बच्चों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही कोर्ट में चार्जशीट भेज दी जाएगी।