आगरा लोकसभा क्षेत्र के नामांकन कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के डीएम कोर्ट में हो रहे हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी और सांसद प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। प्रो। एसपी ङ्क्षसह ने दो सेट में नामांकन किया। पहले सेट के प्रस्तावक कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे और दूसरे सेट के विधायक डॉ। जीएस धर्मेश रहे। सोमवार सुबह 11 बजे से पहले फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर ङ्क्षसह पहुंच गए। रामेश्वर ङ्क्षसह फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे हैं। रामेश्वर ने एक सेट में नामांकन किया। तीसरा नामांकन फतेहपुर सीकरी में निर्दलीय प्रत्याशी हसनूराम अंबेडकर ने दो सेट में कराया। हसनूराम इससे पूर्व भी चुनाव लड़ चुके हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में चार फॉर्म और फतेहपुर सीकरी में पांच फॉर्म की बिक्री हुई। अब तक 53 फॉर्म की बिक्री हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे। बुधवार को राम नवमी के अवकाश के चलते नामांकन नहीं होंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है।

---

इन्होंने खरीदा नामांकन पत्र

आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी राम सरन ङ्क्षसह, भारतीय मजदूर जनता पार्टी के सर्वेश कुमार, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के आराम ङ्क्षसह, सीकरी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हीरा ङ्क्षसह, सुनील कुमार, अर्जुन ङ्क्षसह, सतीश कुमार, पीस पार्टी से सुजान ङ्क्षसह।

---

राज्यमंत्री को प्रवेश से रोका, धक्का मुक्की

भाजपा प्रत्याशी प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल के साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, दिगंबर ङ्क्षसह धाकरे सहित अन्य थे। एडीएम प्रशासन कार्यालय के ठीक सामने बने गेट पर पुलिस ने राज्यमंत्री को रोक लिया। दिगंबर ङ्क्षसह धाकरे ने राज्यमंत्री का परिचय दिया। प्रवेश को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस अधिकारियों और दिगंबर ङ्क्षसह धाकरे में नोकझोंक हुई। राज्यमंत्री कलक्ट्रेट से बाहर निकल आए। विधायक धर्मपाल ङ्क्षसह को भी रोक दिया गया। हालांकि 10 मिनट बाद विधायक को जाने दिया गया।

---

आज दो सेट और दाखिल करेंगे प्रो। बघेल

आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल मंगलवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सोमवार को दो सेट में नामांकन पत्र भरा था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक प्रत्याशी चार सेट में नामांकन पत्र भर सकता है।

मंगलवार को नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे। बुधवार को राम नवमी के अवकाश के चलते नामांकन नहीं होंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है।

अनूप कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आगरा