- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ताजगंज एरिया में 105 करोड़ से कराया गया सौंदर्यीकरण

- बनाया गया था फुटपाथ, फूलदार पौधे लगाए गए थे, आकर्षण वॉल पेंटिंग की गई

आगरा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 105 करोड़ से सड़क चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया, लेकिन मेट्रो ने उसे ध्वस्त कर दिया। जनता के धन की बर्बादी कैसे की जा रही है। ये आप स्मार्ट सिटी के कार्यों में देख सकते हैं। पहले स्मार्ट सिटी के तहत डक्ट नाला, फुटपाथ, फुलवारी समेत अन्य कलाकृतियां उकेरीं गई। रेड स्टोन से फुटपाथ सजाए गए। मेट्रो प्रोजेक्ट की राह में बाधा बनने पर उन्हें बेरहमी से ध्वस्त कर दिया। बड़ा सवाल ये है कि जब पहले से पता था कि मेट्रो यहां से गुजरेगी, तो स्मार्ट सिटी के तहत ये कार्य क्यों कराया गया?

सíकट हाउस तक तोड़ा फुटपाथ

ताजगंज पुरानी मंडी चौराहे से सíकट हाउस तक स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए फुटपाथ और फुलवारी को मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा मुगल पुलिया, होटल ट्राइडेंट, होटल क्रिस्टल सरोवर के 100 मीटर के दायरे में आने वाले कार्य भी प्रभावित होंगे। पुरानी मंडी, अग्रसेन चौराहा, शाहजहां पार्क का मुय गेट, आगरा किला के समीप मेट्रो ट्रैक तैयार होगा।

स्मार्ट सिटी से पहले मेट्रो प्रोजेक्ट

मेट्रो की डीपीआर वर्ष 2010 में तैयार हुई। इसके बाद इसमें लगातार संशोधन होते रहे। रिवाइज होने के कारण डीपीआर में बदलाव हुआ। लेकिन शुरुआती नक्शा उसी दौरान तैयार हो गया था। उस दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टर शुरूभी नहीं हुआ था।

आठ प्रोजेक्ट हो चुके कंप्लीट

अब तक स्मार्ट सिटी के तहत 8 प्रोजेक्ट का वर्क पूरा हो चुका है। जबकि, 11 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। शासन से स्मार्ट सिटी के तहत 588 करोड़ रुपए का बजट रिलीज किया जा चुका है। इनमें 414 करोड़ विकास कार्यो पर खर्च हो चुके हैं। जिन आठ प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उनमें यमुना किनारा से ताजगंज तक वाटर सप्लाई के लिए लाइन बिछाने का काम, सीडल्यूआर बनाने का काम, फतेहाबाद रोड पर डक्ट यूटीलिटी बनाने का काम चल रहा है।

11 प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम

मौजूदा समय में 11 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसमें फतेहाबाद रोड पर यूटीलिटी डक्ट निर्माण, स्ट्रॉम ड्रेन वॉटर, मीडियम डिवाइडर, फुटपाथ, लैंड स्कैपिंग पर काम शुरूकिया गया है। यमुना किनारे पर वाटर सप्लाई के लिए ड्रेन निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 26 करोड़ की लागत से ईस्ट ड्रेन का निर्माण कार्य फतेहाबाद रोड पर 52.30 करोड़ से नाला और डक्ट निर्माण इसमें बिजली के तारों और केबिल वायर को अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम के लिए भी बगल से ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है।

इन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है

- 52.30 करोड़ से फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण व डक्ट का कार्य

- 03.17 करोड़ से हेरिटेज वॉक-वे का विकास

- 03.81 करोड़ की लागत से स्ट्रीट वेंडिंग जोन

मेट्रो ने कार्य करने के लिए लिखित में अनुमति ली है। जो भी तोड़ा जा रहा है। उसे मेट्रो को बनाकर देना है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट वर्ष 2016 से प्रस्तावित हैं। मेट्रो की डीपीआर बाद में फाइनल हुई थी।

आरके सिंह, नोडल अफसर, स्मार्ट सिटी