दोपहर में छाए बादल, रुक रुक कर एक घंटे हुई बारिश

सामान्य से एक डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान

आगरा। आधे शहर में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं, आधे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

सुबह से धूप निकली, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई, उसम बढ गई। दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए। तीन बजे से कमला नगर, रामबाग, बल्केश्वर, दयालबाग सहित आधे शहर में 15 मिनट के लिए झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रुक रुक कर 4 30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। वहीं, आधे शहर में बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री रहा।

29 जुलाई तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक बादल छाने और बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।