आगरा(ब्यूरो)। बुधवार को हुए चुनाव में वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए अनिल अग्रवाल को 426 वोट, मनोज बंसल को 377 वोट मिले। वहीं गोपाल खंडेलवाल को 278 और राजेंद्र गर्ग को 98 वोट ही मिले। ट्रेजरर पद के लिए योगेश जिंदल को 307 वोट मिले। उन्होंने अंबा प्रसाद गर्ग दस वोटों से हराया। अंबा प्रसाद गर्ग को कुल 297 वोट मिले। वहीं नाम वापसी का एलान कर चुके सुशील बंसल को भी आठ वोट मिल गए। वहीं सात वोटों को खारिज किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य पदों पर समूह एक में विवेक मित्तल, सुनील सिंघल, राकेश सिंघल, समूह संख्या दो में संजीव कुमार गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, समूह चार में दिनेश कुमार जैन, दीपक गोयल, समूह पांच में नितेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, समूह छह में मुरारी लाल गोयल, नीरज अग्रवाल, विष्णु कुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, अशोक गोयल, समूह सात में अनूप गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल, समूह आठ में सुनील कुमार गर्ग, समूह नौ में नितिन अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, समूह दस में विवेक जैन, समूह-11 में राजीव अग्रवाल, समूह-12 में अशोक कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल ने चैैंबर में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। चुनाव समिति में चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, को-चेयरमैन प्रदीप कुमार वाष्र्णेय, पूर्व प्रेसिडेंट शांति स्वरूप गोयल, अमर मित्तल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई।


चैैंबर के सभी सदस्यों द्वारा दिखाए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। आगरा में उद्योग एवं व्यापार को आगे बढ़ाने में और जो कार्य आगरा के विकास में लंबित हैैं उन्हें आगे बढ़ाने में प्रयास करुंगा।
- राजेश गोयल, प्रेसिडेंट, एनसीआईसी

प्रेसिडेंट पद और सभी समूहों में सदस्य पद के चुनाव निर्विरोध हो जाने के बाद वाइस प्रेसिडेंट और ट्रेजरर पद के लिए चुनाव हुए।
- सीताराम अग्रवाल, चेयरमैन, चुनाव समिति

इन्हें मिले इतने वोट
वाइस प्रेसिडेंट
अनिल अग्रवाल 426
मनोज बंसल 377
गोपाल खंडेलवाल 278
राजेंद्र गर्ग 98

ट्रेजरर
योगेश जिंदल 307
अंबा प्रसाद गर्ग 297
सुशील - 8