- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 484 करोड़ रुपए की 395 योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

- सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के आदेश

आगरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार दोपहर आगरा और मथुरा को सौगात दी। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 484 करोड़ रुपए की 395 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। आगरा की 272 परियोजनाओं की लागत 333 करोड़ रुपए है। उप मुख्यमंत्री ने सड़कों की गुणवत्ता पर जोर दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे उप मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। सर्किट हाउस में लोक निर्माण, सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के अफसरों के साथ बैठक की। वह दोपहर दो बजे राजकीय वायुयान से आगरा से बरेली के लिए रवाना हो गए।

15 दिनों में संबंधित रोड पर लगाए जाएं पत्थर

उप मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता को आदेश दिया कि 15 दिनों के भीतर संबंधित रोड पर पत्थर लग जाएं। पत्थर लगने की जानकारी सांसद और विधायकों को दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि कोई कार्य करते हैं तो उस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए।

यह रहे मौजूद

राज्यमंत्री जीएस धर्मेश और चौधरी उदयभान सिंह, मेयर नवीन जैन, सांसद प्रो। एसपी सिंह बघेल, हरद्वार दुबे, विधायक राम प्रताप चौहान, पुरुषोत्तम, खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, पक्षालिका सिंह, हेमलता दिवाकर, पूरन प्रकाश व महेश गोयल, लोक निर्माण विभाग आगरा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता सत्य प्रकाश, अधीक्षण अभियंता योगेश पवार आदि।

शिलान्यास एक नजर में

- लोक निर्माण विभाग

- आगरा प्रा। ख। के कुल 53 कार्यों की रोड की लंबाई 112 किमी है। यह 32.59 करोड़ रुपए से बनेंगी। वहीं एक पुल का भी निर्माण होगा। इसकी लागत 73 लाख रुपए है।

- खंड एक के 47 कार्यों के रोड की लंबाई 79.42 किमी है। यह 22.95 करोड़ रुपए से बनेंगी। तीन पुल का निर्माण किया जाएगा, कुल लागत 2.78 करोड़ रुपए है।

- खंड दो के 25 कार्यों के रोड की लंबाई 62.74 किमी है। यह 35.03 करोड़ रुपए से बनेंगी।

- सेतु निर्माण निगम द्वारा दो पुल का निर्माण किया जाएगा। इनकी लागत 84.65 करोड़ रुपए है।

यह हैं प्रमुख सड़कें

- फतेहपुरसीकरी मंडी मिर्जा से औलेंडा मार्ग तक 4.21 करोड़ रुपए

- नेशनल हाईवे-11 से भड़कौल मार्ग से नगला बंजारा, 74.75 लाख रुपए

- किरावली अछनेरा भरतपुर मार्ग, 67.71 लाख रुपए

- अछनेरा के छह गांव से साधन मुबारिकपुर तक, 52.47 लाख रुपए

लोकार्पण एक नजर

लोक निर्माण विभाग

- आगरा प्रा। ख। के कुल 94 कार्यों की रोड की लंबाई 127 किमी है। लागत 18.91 करोड़ रुपए है।

- खंड प्रथम के कुल 33 कार्यों की रोड की लंबाई 112 किमी है। लागत 22.57 करोड़ रुपए है।

- खंड दो के कुल 11 कार्यों की लंबाई 45 किमी है। लागत 16.96 करोड़ रुपए है।

- खंड एक द्वारा दो पुल बनाए गए जिसकी लागत 55.99 करोड़ रुपए थी।

- सेतु निगम ने एक पुल का निर्माण किया जिसकी लागत 39.96 करोड़ रुपए थी।

प्रमुख कार्य

- स्याहीपुर पिढ़ौरा से बिजली घाट मार्ग, नवीनीकरण पर 1.17 करोड़ रुपए।

- जैतपुर ब्लाक के जोजलीपुर से कड़ी मार्ग नव निर्माण, 66 लाख रुपए

- किरावली से अछनेरा भरतपुर मार्ग, 1.21 करोड़ रुपए

- नया बांस मार्ग की मरम्मत, 43 लाख रुपए