आगरा। रबर सोल फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ है।

सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में मोहित कात्याल की रबर सोल फैक्ट्री है। शनिवार रात एक बजे फैक्ट्री के मशीनरी रूम में आग लग गई। फैक्ट्री में रात की शिफ्ट नहीं थी। इसलिए कोई कर्मचारी नहीं था। गार्ड ने आग लगती देखी तो फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। आग मशीनरी रूम में पड़ी रबर शीट में लगी थी। इसलिए वह बढ़ती गई। दमकलकर्मियों ने काबू में करने के प्रयास किए, लेकिन आग काबू में नहीं आ रही थी। छह दमकल मौके पर पहुंच गई। रात एक बजे से सुबह नौ बजे तक फैक्ट्री में लगी भीषण आग बुझ सकी। लाखों का नुकसान हुआ है। अभी इसका आंकलन किया जा रहा है।