प्रियंका सिंह

आगरा: पायल और संग्राम ङ्क्षसह ने डेस्टिनेशन वेङ्क्षडग के लिए आगरा को चुना था। गुरुवार को दोनों राजेश्वर महादेव मंदिर गए थे और वहां पूजा की थी। शुक्रवार को होटल में मेहंदी और संगीत की रस्में हुई थीं। संगीत की रस्म में दोनों ने डांस भी किया था। शनिवार दोपहर को दोनों की हल्दी की रस्म हुई। पीले परिधानों में संग्राम और पायल एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। शाम 5:30 बजे होटल परिसर में बरात चढ़ाई गई। सुधीर बैंड द्वारा छेड़ी गई धुनों और पंजाबी व ङ्क्षहदी फिल्मी गीतों पर बरातियों ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद होटल परिसर में वरमाला, फेरे व शादी की अन्य रस्में हुईं। लाल रंग के लहंगा-चोली पहने पायल बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, संग्राम ने क्रीम कलर की शेरवानी व साफा पहन रखा था। शादी के लिए होटल में 20 कमरे बुक कराए गए थे। दोनों के परिजन, रिश्तेदार व करीबी मित्रों समेत 50 लोग शादी में शामिल हुए।