आगरा. रकाबगंज क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे जूता कारखाना मालिक की गुरुवार रात को गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह उनका लहूलुहान शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका है। इस संबंध में आसपास के लोगों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

निर्माणाधीन में अकेला सोता था सिकंदर
रकाबगंज में औलिया रोड निवासी 25 वर्षीय सिकंदर का मकान बन रहा है। इसलिए उसका परिवार पड़ोस में एक मकान किराए पर लेकर रहता है। सिकंदर निर्माणाधीन मकान में रात को सोता था। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद सिकंदर निर्माणाधीन मकान में सोने आ गया। सुबह वह घर नहीं आया तो परिजन ने निर्माणाधीन मकान में जाकर देखा।

गले पर मिले गंभीर चोट के निशान
सिकंदर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था। जिससे गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, परिजन ने पुलिस को सूचना दी। वहीं आसपास के दर्जनों लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप
थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले बंटी और उसके परिवार के सदस्यों ने गला रेतकर सिकंदर की हत्या की है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज क


हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला बताया जा रहा है, इसकी जांच की जा रही है। मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, आशंका व्यक्त की जा रही है कि सिकंदर के गले पर धारदार हथियार से गला रेता गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
अर्चना सिंह, सीओ सदर