आगरा(ब्यूरो)। मोनिका इसका उम्र भर रहेगा मुझे पछतावा
गुरु का ताल सड़क हादसे मेें मोनिका की मौत के बाद परिवार सदमे में है। वहीं उनके ढाई साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह संवेदना व्यक्त करने लोग उनके घर पहुंचे। जहां मोनिका के पति गजेन्द्र खुद को हादसे का दोषी मान रहे हैं, उनका कहना था कि अगर, मोनिका को रोजाना की तरह स्कूल लेने जाता तो ये हादसा नहीं होता। इस बात का मुझे ताउम्र पछतावा रहेगा। उनकी पत्नी मोनिका बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रज स्कूल में टीचर थी, शनिवार को वाटर वक्र्स से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहीं थी, रास्ते में अपने पति से बात हो रहीं थी कि तभी दुर्घटना के दौरान उनका फोन कट हो गया। इस पर गजेन्द्र वर्मा अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी।


दादी-पोता.
दादी के साथ हमेशा के लिए सो गया गोलू
आवास-विकास सेक्टर पांच में रहने वाले योगेन्द्र शर्मा एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। उनका एक बेटा अथर्व और बेटी आशि है। अथर्व ट्रांसयमुना स्थित बृज पब्लिक स्कूल में क्लास 2 का छात्र है। योगेन्द्र शर्मा ने पिछले साल ट्रांसयमुना कॉलोनी में प्लॉट खरीदा था, जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। इसी को ध्यान में रख बेटे अथर्व का प्रवेश निर्माणाधीन घर के पास कराया गया था, आवास-विकास से अथर्व के पिता और दादी रोजाना ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित स्कूल में बेटे को छोडऩे जाते थे, पिता योगेन्द्र मकान का कार्य देखते तो वहीं दादी रेखा शर्मा अथर्व को छुट्टी के बाद घर लेकर आती थीं। शनिवार को अथर्व अपनी दादी रेखा के साथ लौट रहा था। तभी गुरु के ताल के पास दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। रविवार सुबह नम आखों के साथ दादी और पोते को विदाई दी गई। अथर्व की मां कुमकुम का रो-रोकर बुरा हाल था, वो बेटे अथर्व को गोलू के नाम से यादकर अचेत हो जाती थीं, गोलू वापस आजा मां के पासआगे दादी और पीछे नाती की अर्थी देख मां की चीत्कार सुन सभी की आखें नम हो गई।

पिकनिक पर जाने की पूरी की जिद
पिछले दिनों अथर्व की क्लास के स्टूडेंट्स पिकनिक पर गए थे, जहां उसके पिता योगेन्द्र ने मना कर दिया कि अभी आप छोटे हो, अथर्व ने किसी तरह अपनी दादी को मना लिया और पिकनिक जाने की जिद को पूरा किया, ग्यारह नवंबर को छोटी बहन निष्ठा का जन्म दिन था, अप्रैल में अथर्व का जन्म दिन है, अथर्व ने अपनी दादी को राजी करने के बाद पिता को भी गिफ्ट में बैडमिंटन करने के लिए राजी भी कर लिया था।

प्रेम.
इस बार पुलिस में तय था सिलेक्शन
फिरोजाबाद के नारखी में रहने वाला प्रेम भी शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। पिता संतोष शर्मा का कहना था कि प्रेम पुलिस की तैयारी कर रहा था। इस बार उसका टेस्ट पेपर अच्छा हुआ था, पुलिस में उसका सिलेक्शन तय था। संतोष के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा खेती करता है, छोटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शहर में किराए पर रूम लेकर अपने साथी के साथ रहता था। शनिवार को अपने दोस्त के पास नोट्स लेने जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को गांव प्रेम शर्मा का नारखी में अंतिम संस्कार किया गया।

बच्चू
बच्चू के परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता
हादसे में मौत के बाद सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाबरपुर के रहने वाले बच्चे सिंह के परिवार का बुरा हाल है। बच्चू वाटर वक्र्स से लेकर सिकंदरा के बीच ऑटो चलाता था। शनिवार को घर जल्दी आने के लिए कहकर निकला था, परिजनों का कहना है कि परिवार में एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। हादसे में बच्चू की मौत के बाद परिवार सदमे में हैं, स्थानीय लोगों ने बच्चू के परिवार को आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की है।

सुनील
अब किस के बांधुंगी मैं राखी
ताजगंज स्थित सैमरी के ताल का रहने वाला सुनील शनिवार को अपनी बहन से मिलनेे जा रहा था, उसकी बड़ी बहन कीठम स्थित गांव सींगना में रहती है। जाने से पहले सुबह बहन से फोन पर बात की थी, सुनील के पहुंचनेे से पहले बहन ने घर में उसकी पसंद का खाना तैयार कि या था।