- आगरा दक्षिण से सपा ने बदला प्रत्याशी

- अचानक हुए बदलाव से सभी हैं हतप्रभ

आगरा। समाजवादी पार्टी ने आगरा दक्षिण से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ। रोली तिवारी के स्थान पर क्षमा जैन सक्सेना को टिकट दिया गया है। टिकट कटने का कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है। डॉ। रोली तिवारी को जब से टिकट मिली थी, तब से वे लगातार फील्ड में दौड़ भाग कर रही थीं।

शिवपाल सिंह यादव ने जारी की सूचना

सपा के प्रदेश प्रभारी व मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने इस आशय के संबंध में आदेश जारी किया गया है। आगरा दक्षिण विभाग सभा से पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देशानुसार डॉ। रोली तिवारी के स्थान पर क्षमा जैन सक्सेना को टिकट दिया गया है।

पार्षद हैं क्षमा जैन सक्सैना

क्षमा जैन सक्सैना प्रतापपुरा जयपुर हाउस में रहती हैं। वे पार्षद हैं। समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रहीं हैं। हालांकि क्षमा जैन सक्सैना काफी दिनों से टिकट पाने की चाहत में दौड़ भाग कर रहीं थीं, लेकिन राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ। रोली तिवारी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और टिकट हासिल कर ली। बावजूद इसके क्षमा जैन सक्सैना ने हिम्मत नहीं हारी। लगातार प्रयासों में जुटी रहीं। आखिर में उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली। आगरा दक्षिण से टिकट अपने नाम कर ली। हालांकि अचानक हुए इस बदलाव को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

कहीं खुशी तो कहीं गम

क्षमा जैन सक्सेना के यहां पर बधाई देने वाले पहुंच रहे है तो वहीं, डॉ। रोली तिवारी के यहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है।