आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगरा दौरे पर सपाइयों ने अपना इम्प्रेशन डालने का पूरा प्रयास किया। कार्यक्रम में कुछ अव्यवस्थाएं भी रहीं वहीं सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कार्यक्रम में घुसने की बात को लेकर हल्की झड़प भी हुई।

दुर्गन्ध हटाने के लिए सेंट का छिड़काव

मुख्यमंत्री को साइकिल चलाते हुए धांधुपुरा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना था। रास्ते में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पड़ता है जिसकी दुर्गन्ध आस-पास के क्षेत्र में फैली रहती है। मुख्यमंत्री को इससे बचाने के लिए प्रशासन ने प्रभावित रास्ते में सेंट का छिड़काव करा दिया। सीएम के पहुंचने से पहले छिड़काव के निर्देश दिए कि इशारा पाते ही सेंट छिड़कना शुरू कर दें। ऐसा ही हुआ, उन्हें जैसे ही इशारा मिला हर कोई रास्ते में छिड़काव करना शुरू कर दिया।

डीएम ने चेक किए पास और दी एंट्री

कार्यक्रम स्थल में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। वीआईपी ब्लॉक में घुसने के लिए कार्यकर्ता मशक्कत करने लग गए। लेकिन पुलिस ने बिना पास के नहीं जाने दिया ऐसे में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ बार हल्की झड़प भी हुई। वीआईपी ब्लॉक में सपाइयों और पुलिस के बीच बढ़ती झड़प देख डीएम गौरव दयाल को हस्तक्षेप करना पड़ गया। डीएम ने खुद वीआईपी ब्लॉक के एंट्री गेट पर खड़े होकर पास चेक किए और एंट्री दी।

विनर साइकिलिस्ट को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में साइकिल रैली में विजेता साइकिलिस्ट्स को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। रैली में देश के 12 राज्यों और विदेशों से भी खिलाडि़यों ने भाग लिया। इसमें अलग-अलग वर्गो में विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। ओपन मास्टर्स 45 किग्रा वूमेन कैटेगिरी में विनर महाराष्ट्र की अंजली रहीं। वहीं फ‌र्स्ट रनरअप स्वीडन की येल्वा रहीं। मेन कैटेगिरी में विनर जर्मनी के मसूद रहे वहीं फस्ट रनरअप प्रभजोत, दिल्ली रहे। ओपन वूमन कैटेगिरी में विजेता दिल्ली की बुरलीन कौर रहीं व फ‌र्स्ट रनरअप स्वीडन की सर्ना रहीं। मेन कैटेगिरी में सेकेंड रनरअप यूपी के शशांक व फ‌र्स्ट दिल्ली के मंजीत रहे। इस कैटेगिरी में दो खिलाड़ी, यूपी के स्वपनिल व महाराष्ट्र के ओमकार विजेता रहे।