आगरा(ब्यूरो)। ये बातें केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहीं। वह शुक्रवार को कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहीं थीं।

सीकरी में उत्खनन को लेकर बनेगी योजना
उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी में लंबे समय से बंद पड़े उत्खनन को लेकर भी योजना तैयार कराई जाएगी। जानकारी मिली है कि छबीली टीला को ढक दिया गया है। उनका कहना था कि वर्ष 2014 के बाद नेतृत्व बदला, संसाधन वही हैं, लेकिन वैभव बढ़ रहा है। विदेशों तक इसको स्वीकारा जा रहा है। भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है और लोगों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है। महिला पहलवानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व। अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक जन्म स्थान बटेश्वर को भी उन्होंने विकास की प्राथमिकता में बताया।

एसएन में जल्द शुरू होगी सुपरस्पेशलिटी विंग
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल ने कहा कि आगरा के समग्र विकास के लिए कार्य हो रहा है। मेट्रो रेल परियोजना, पुलों के माध्यम से ट्रैफिक को सुलभ बनाया जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशलिटी ङ्क्षवग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी समृद्ध बनाया गया है। सड़कों का जाल, शैक्षिक विकास सहित अन्य संसाधनों को विकसित किया जा रहा है।

आगरा में जल्द दौड़ेगी मेट्रो
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगरा विकास की रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन की दृष्टि से आगरा के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई बड़ी कार्य योजनाएं तैयार की हैं। आगामी वर्ष तक आगरा में मेट्रो यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी। 2014 से पूर्व पिछले 70 वर्षों में देश में सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे, पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच की वजह से 70 से ज्यादा एयरपोर्ट बनाने का काम केंद्र सरकार ने किया है।

नौ साल बेमिसाल
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 साल बेमिसाल हैं। वर्ष 2014 से पहले देश में जो अराजकता और अस्थिरता का माहौल था, उससे मुक्ति मिली है। आज देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक डॉ। जीएस धर्मेश एवं डा। धर्मपाल ङ्क्षसह, महिला कल्याण आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, एमएलसी डॉ। मानवेंद्र सिंह, दिगंबर ङ्क्षसह धाकरे, गौरव शर्मा, नवीन गौतम, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल आदि मौजूद थे।