आगरा(ब्यूरो)। ढंढऩे से भी उम्मीदवार नहीं मिले। वर्ष 2017 के स्थानीय निकाय चुनाव में नगर निगम से पार्षद पद के लिए 751 नामांकन हुए थे, जबकि इस बार 580 ने ही पर्चा भरा। ऐसे में नगर निगम में सदस्यों के नामांकन में पिछली बार से नामांकन की संख्या में 25 परसेंट की कमी दर्ज की गई।

1527 उम्मीदवार मैदान में थे
वर्ष 2017 में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए टोटल 1706 नामांकन दाखिल किए गए थे। इसमें से 19 नामांकन रद्द कर दिए गए थे। 160 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था। इसके बाद 1527 उम्मीदवार मैदान में थे। मौजूदा स्थानीय निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। 1398 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अभी इनकी जांच प्रक्रिया जारी है। नाम वापसी की प्रक्रिया भी होनी है। इसके बाद नामांकन पत्रों की संख्या में और कमी आएगी।

प्रत्याशी ही नहीं मिले
सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दल भी शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी घोषित नहीं कर सके। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह प्रत्याशी नहीं मिलना है। इसके चलते नामांकन दाखिल करने की समय सीमा पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशियों की संख्या ही सभी वार्डों पर नजर आ रही है। कांग्रेस जहां 33 तो वहीं सपा से 63 उम्मीदवार ही नामांकन कर सके।

इसलिए कम रही प्रत्याशियों की संख्या

चुनाव लडऩे के लिए नहीं पैसा
प्रत्याशियों की संख्या में कमी के पीछे कहीं न कहीं आर्थिक वजह भी है। शाहगंज निवासी एक युवक ने बताया कि वह कई वर्षों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। लेकिन कोरोना के बाद से हालत बदल गए। व्यापार चौपट हो गया। आर्थिक स्थिति बदहाल होने से चुनाव लडऩे का फैसला टाल दिया। प्रत्याशियों की संख्या में कमी के पीछे कहीं न कहीं आर्थिक चुनौती भी वजह रही। राजनीतिक दलों के नेता भी इस बात को स्वीकारते नजर आए।


रिजर्वेशन ने बिगाड़ा खेल
रिजर्वेशन ने कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ दिए। ऐसे में लोगों ने आसपास के वार्ड से उम्मीदवारी को लेकर मंथन किया। कई ने उम्मीदवारी करते हुए नामांकन भी कर दिया तो कई ने चुनाव से दूरी बना ली। हालांकि राजनीतिक दलों की ओर से सभी वार्ड में प्रत्याशी नहीं मिलना चौंकाने वाला है।


लिस्ट जारी करने में देरी
नामांकन पत्रों के क्रय और जमा करने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो गई थी। लेकिन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से 16 अप्रैल से पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई। 17 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट थी। ऐसे में कई उम्मीदवार अपने डॉक्यूमेंट नहीं जुटा सके। जिसके चलते


वर्ष 2023 में विभिन्न राजनीतिक दलों से किए नामांकन
सपा 63
बसपा 88
भाजपा 102
कांग्रेस 33
अन्य राजनीतिक दल 72
निर्दलीय 222

वर्ष 2023 में हुए नामांकन
1398 कुल नामांकन किए गए
11 नामांकन मेयर के लिए
580 नामांकन पार्षद पदों के लिए
53 नामांकन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए
388 नामांकन नगर पालिका सदस्य पद के लिए
61 नामांकन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए
305 नामांकन नगर पंचायत सदस्य पद के लिए


नोट::ये आंकड़े वर्ष 2023 स्थानीय निकाय चुनाव के हैं। अभी नामांकन की जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया भी होगी। ऐसे में इन नामांकनों की संख्या में और कमी आएगी.

वर्ष 2017 में हुए नामांकन
1706 कुल नामांकन किए गए
19 नामांकन रद्द कर दिए गए थे
160 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए
20 नामांकन मेयर पद के लिए किए गए
4 मेयर पद के नामांकन रदद किए गए
3 मेयर पद के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए
751 नामांकन पार्षद पद के लिए किए गए
5 पार्षद पद के नामांकन कैंसिल हुए
42 पार्षद पद के नामांकन वापस लिए गए

डिक्लेयर किया गया रिजर्वेशन

- मेयर की सीट अनुसूचित जाति महिला

पार्षद पद के लिए किस वर्ग को कितनी सीट
वर्ग सीट
महिला 18
अनारक्षित 36
पिछड़ा वर्ग महिला 08
पिछड़ा वर्ग 14
अनुसूचित जाति महिला 08
अनुसूचित जाति 16

फैक्ट फाइल
- 16.40 लाख जिले में कुल मतदाता
- 8.92 लाख पुरुष मतदाता
- 7.57 लाख महिला मतदाता
- 310 कुल वार्ड
- 1515 बूथ जिले में
- 10605 चुनाव में कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

निगम की स्थिति
- 14.40 लाख नगर निगम में मतदाता
- 7.85 लाख पुरुष मतदाता
- 6.63 लाख महिला मतदाता
- 100 वार्ड हैं
- 1259 बूथ हैं
- 8815 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
---------

जिले में कुल 323 पदों पर होना है निर्वाचन

नगर निगम 1
मेयर 1
पार्षद 100

नगर पंचायत 7
अध्यक्ष 7
सभासद 85

नगर पालिका परिषद 5
अध्यक्ष 5
सभासद 125


हमारी पार्टी की ओर से अधिकतर वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कुछ वार्ड हैं, जहां दूसरे प्रत्याशियों को पार्टी की ओर से समर्थन दिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष बसपा

65 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। समय से पहुंचने के बाद भी कुछ उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया गया।
चौधरी वाजिद निसार, महानगर अध्यक्ष सपा