- रात में चली सर्द हवा, सुबह निकली धूप लोगों को भाई

आगरा। बारिश और कोहरे के बाद शनिवार को धूप निकली। दोपहर में तेज धूप के साथ सर्द हवा चली। वहीं, रात को शीत लहर चलने लगीं। इससे तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इससे लोगों को अब धूप भी भाने लगी है।

48 घंटे में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश, ओले पड़ने के बाद कोहरा और धुंध छाई। ऐसे में सुबह से ही धूप निकली मगर, सर्द हवा चलती रहीं। इससे सर्दी बढ़ गई। शाम को सर्द हवा तेज हो गई, अधिकतम आ‌र्द्रता 98 फीसद तक पहुंच गई। ऐसे में रात में शीत लहर चलने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। इससे न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.9 डिग्री रहा।

आज से छाएगा कोहरा, 10 डिग्री पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज सुबह कोहरा छाएगा। सोमवार को बादल छाएंगे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है। दो दिसंबर से छह दिसंबर तक सुबह कोहरा छाएगा, इससे तापमान 10 डिग्री पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।