-अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा न्यूनतम तापमान

आगरा : शीत लहर चलने से मंगलवार को कंपकंपी छूटने लगी। दोपहर में धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

सुबह से ही शीत लहर चली, धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर में सर्द हवा चलती रही, शाम को शीत लहर चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

तीन डिग्री तक पहुंचेगा पारा, हो सकती है बारिश

शीत लहर चलने से बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। दो जनवरी को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।