आगरा(ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री के निर्देशों पर उपसचिव जी। विजय कुमार ने उप्र के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को पत्र भेजा है। सिकंदरा से कीठम तक मेट्रो के विस्तार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के सुझाव का सरकार ने संज्ञान लिया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ङ्क्षसह सोबती ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को इस संदर्भ में पत्र भेजा था।


ये है राज्य का विषय
उपसचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि शहरी परिवहन राज्य का विषय है। मामला उत्तर प्रदेश से संबंधित है। इसलिए मेट्रो के सिकंदरा से कीठम तक विस्तार करने के अनुरोध को अग्रसारित किया जा रहा है। भूपेंद्र ङ्क्षसह सोबती ने बताया कि पत्र व्यवहार यह बताता है कि आगरा मेट्रो के संचालन में फेडरेशन के सुझाव तर्कपूर्ण एवं स्वागत योग्य हैं। फेडरेशन जन उपयोगी मांग के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। शीघ्र ही अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेट्रो के संचालन को सुझाव दिए जाएंगे। सिकंदरा से कीठम तक मेट्रो का विस्तार किए जाने से जनता को सुविधा होगी और मेट्रो का राजस्व भी बढ़ेगा।