शाम होते-होते काले बादल छा गए.

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। गर्मी भी अधिक थी। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शाम होते-होते काले बादल छा गए। 22 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलने लगी। बिजली कड़कने लगी। बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा में भी बदली। ककुआ, इटौरा, रोहता, भाहई, कबूलपुर क्षेत्र में 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे ककड़ी, करेला और तोरई के फसलों को मामूली नुकसान हुआ। मौसम विज्ञानी डॉ। दानिश का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान मोचा के कारण हुआ है। हालांकि अगले चार दिन तक तेज धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में भी वृद्धि होगी। 22 मई से मौसम फिर से करवट लेगा और काले बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावना है।

बसई जगनेर में गिरी बिजली, युवक की मौत
जगनेर: बसई जगनेर में बुधवार शाम बिजली गिरने से युवक की मृत्यु हो गई। दो लोग अचेत हो गए। बसेड़ी, धौलपुर, राजस्थान के मूल निवासी 35 वर्षीय निहाल ङ्क्षसह वर्तमान में दिल्ली में रहते थे। वह तीन दिन पूर्व बसई जगनेर में रहने वाले बहनोई पप्पू के घर आए थे। बुधवार शाम गांव के ही महेंद्र और समुंदर के साथ खेतों की ओर घूमने गए थे। जहां वर्षा शुरू हो गई। परिजन के अनुसार तीनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। एकाएक तेज गडग़ड़ाहट के साथ निहाल ङ्क्षसह पर बिजली गिर पड़ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेंद्र और समुंदर अचेत हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों को दैवीय आपदा के तहत सहायता राशि दलाई जाएगी।