अभी 100 इलेक्ट्रिक बसों का हो रहा है संचालन
शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें साढ़े तीन साल पूर्व मिली थीं। फाउंड्रीनगर में चार्जिंग डिपो बना हुआ है। डेढ़ दर्जन रूट में बसों का संचालन हो रहा है। हर दिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं और दो लाख रुपए का राजस्व मिलता है। किराया 12 से 60 रुपए प्रति यात्री है। प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना की हाल ही में दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें 100 सिटी बसों के उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। प्रभारी अधिकारी अभय ङ्क्षसह ने बताया कि ढाई माह पूर्व 100 इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया था। नई बसें मिलने से शहर के आसपास इन बसों का संचालन हो सकेगा। टेढ़ी बगिया स्थित सीएनजी पंप के समीप नया चार्जिंग डिपो बनाया जाएगा। यह डिपो पांच एकड़ भूमि में बनेगा। जल्द ही बिजली की लाइन बिछाने का काम चालू होगा। जरूरत पडऩे पर एक उप डिपो भी बनाया जाएगा। इसके लिए शास्त्रीपुरम या फिर ताजगंज क्षेत्र में भूमि चिन्हित की जा रही है।

पुलिस-प्रशासन निर्धारित करेगा रूट
सिटी में ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन के लिए ऑटो के रूट निर्धारित किए जाएंगे। इन रूटों पर ही ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन कर पाएंगे। अगर अन्य किसी रूट पर इनका संचालन मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक किराए को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। बसों का दायरा बढ़ाया जाएगा।

छह मेट्रो डिपो से भी चलेंगी बसें
मार्च के पहले सप्ताह से मेट्रो के प्राथमिकता वाले छह किमी लंबा कारिडोर चालू हो जाएगा। ताज पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला और मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन से बसों का संचालन होगा। यह बसें सुबह छह से रात दस बजे तक चलेंगी।

फैक्ट फिगर
- 100 इलेक्ट्रिक बसों का सिटी में हो रहा है संचालन
- 100 नई बसें प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत मिलेगीं
- 28 सीटर होगी बस
-40 पैसेंजर्स की बैठने की है क्षमता
- 5 से 10 बस मिलेगी प्रथम चरण में
-20 हजार पैसेंजर्स हर दिन करते हैं सफर
- 2 से 3 लाख रुपए का रेवेन्यू मिलता है डेली
-12 से 60 रुपए पर पैसेंजर्स है किराया