आगरा(ब्यूरो)। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो। बघेल ने कहा कि चार दिवसीय स्पर्धा की शुरुआत गुरुवार को होगी। सेंट जोंस कॉलेज मैदान में सभी प्रतिभागियों को एकरूपता के लिए टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएंगी। लगभग 20 हजार लोग मैराथन में शामिल होंगे। छात्रों के अलावा धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों से कोई भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकता है। एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि 22 जनवरी को एकलव्य स्पोट््र्स स्टेडियम में स्पर्धा का समापन होगा। अंतिम दिन विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे। स्पर्धा में महिला एवं पुरुष दोनों ही प्रतिभाग कर सकेंगे। इस दौरान डॉ। आलौकिक उपाध्याय, डॉ। यादवेंद्र शर्मा, आयोजन कमेटी के पदाधिकारी नवीन गौतम, गौरव शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, मुनेंद्र जादौन, बाबी लाले, रोहित कात्याल आदि मौजूद थे।

ये होंगी प्रतियोगिता
स्पर्धा में इस बार कुल 27 प्रतिस्पर्धा होंगी। नए वह खेल हैं, जो ओङ्क्षलपिक में खेले जाते हैं। कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल, हाकी, खो-खो, हैंडबाल, रस्साकशी, वेटलिङ्क्षफ्टग, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, बाङ्क्षक्सग, कुश्ती, शूङ्क्षटग, एथलेटिक्स, लान टेनिस, वुशू, मलखंब, ताईक्वांडो, जूडो, कराटे, शतरंज, बैडङ्क्षमटन, क्रास बो, पिट्टू, योग, फेङ्क्षसग आदि प्रतियोगिता होंगी।

एमजी रोड पर बंद रहेगा यातायात
मैराथन में एमजी रोड पर यातायात तो बंद रहेगा। विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था भी होगी। रास्ते में स्टाल लगाकर पानी, बिस्कुट, फल आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। खिलाडिय़ों की निगरानी को समितियों का गठन किया गया है।

महिला और पुरुष दोनों करेंगे सहभागिता
सांसद खेल स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिलाओं की बराबर सहभागिता रहेगी।

चिकित्सा सुविधा और जलपान व्यवस्था होगी
सांसद खेल स्पर्धा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए प्रो। एसपी सिंह बघेल ने कई कमेटियों का गठन किया है। 19 जनवरी को होने वाली मैराथन के लिए पुलिस और प्रशासन की भी व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। एमजी रोड पर यातायात बंद रहेगा। मार्ग पर धावकों के लिए पानी, बिस्किट और फल के स्टॉल लगाए जाएंगे। खिलाडिय़ों पर निगरानी रखने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा कैंप भी कई स्थानों पर आयोजित होंगे।