आगरा(ब्यूरो)। सिकंदरा जलकल परिसर में शनिवार को ओवरहेड टैंक की सफाई की जाएगी। इसके चलते सिकंदरा क्षेत्र की दो दर्जन कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

यहां नहीं आएगा पानी
जलकल सचिव वीबी ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार को सुबह की जलापूर्ति के बाद ओवरहेड टैंक की सफाई की जाएगी। इससे सिकंदरा क्षेत्र के महादेव नगर, गायत्री विहार, कृष्णा कॉलोनी, महर्षिपुरम, उमाकुंज, शिवकुंज, केके नगर, नीरव निकुंज सहित दो दर्जन कॉलोनियों में शाम को पानी नहीं आएगा। रविवार सुबह से जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।

कमला नगर क्षेत्र में शाम को नहीं आया पानी
गुरुवार को बृज विहार स्थित पानी की टंकी की सफाई की गई। इसके चलते बृज विहार, सुभाष नगर, कर्मयोगी, शालीमार एंक्लेव, प्रतीक एंक्लेव, प्रेमानंद कुंज, नटराजपुरम में शाम को पानी की आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह से पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।