ये रहे मौजूद

डीएम की प्रेसवार्ता में एडीएम सिटी बीपी खरे, एसीएम एमपी सिंह, सूचना निदेशक आदि मौजूद रहे।

आई नेक्स्ट ने नवागत डीएम से सिटी की समस्याओं को लेकर बातचीत की।

आई नेक्स्ट:     18 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू होने जा रहा है, अभी तक कलाकार तक फाइनल नहीं हो सके हैं

डीएम:         ताज महोत्सव आपके शहर की शान है, दो-तीन दिन में शॉर्ट-आउट कर लिया जाएगा।

आई नेक्स्ट:     आपने सुबह कलेक्ट्रेट और सीडीओ ऑफिस का निरीक्षण किया, कैसा माहौल मिला

डीएम:         जैसा कि हर जिले में सरकारी कार्यालयों का माहौल होता है, आप जानते ही हैं।

आई नेक्स्ट:     सिटी में ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है।

डीएम:         सिटी मे इसके लिए एडीशनल एसपी हैं,आप भी सुझाव दीजिए क्या किया जा सकता है।

आई नेक्स्ट:     पंजीकरण केन्द्र से लोगों को फॉर्म नहीं मिल पा रहे हैं।

डीएम:         वोटर लिस्ट प?िलश कर दी गई है। मतदाता ऑनलाइन अपना नाम देख सकते हैं। फार्म संख्या 6 और 8 बीएलओ को दे दिए गए है। किसी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी.  निर्वाचन कंट्रोल रूम को सक्रिय बनाया जाएगा। इसमें डुप्लीकेट फॉर्म उपल?ध कराए जा रहे हैं।

आई नेक्स्ट: क्या भ्रष्टाचार निवारण पेटिका और शिकायत पेटिका को पुन: लगवाएंगे

डीएम:      देखिए इस मामले में हर जिले का अलग फ्लेवर होता है। मुझे आइडिया नहीं है, मैं देखता हूं।

आई नेक्स्ट: यमुना की तहलटी में अवैध निर्माण कर दिए गए हैं

डीएम:     मैं जानकारी करुंगा।

आई नेक्स्ट: आगरा में लपको की बड़ी समस्या है, जिससे फॉरेन से आने वाले टूरिस्ट के मन  में एक गलत छवि बनती है।

डीएम:     स्माइल करते हुए हां लपके लपक लेते हैं। हमारी कोशिश है कि  सिटी  में आने वाले टूरिस्ट अपने चेहरे पर खुशी लेकर लौटें, अभी मुझे आगरा में आए 18 घंटे हुए हैं, मै जानकारी करुंगा।