आगरा(ब्यूरो)। डॉ। भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज अब किसानों की आवाज बनेगा। रसायन व उर्वरक मंत्रालय के निर्देशन में शनिवार को उजराई कलां में यारा नालेज ग्रो सेंटर में हुए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और यारा फर्टिलाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मध्य मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंङ्क्षडग (एमओयू) हुआ।

कृषि को बढ़ाने की जानकारी दी.

यह एमओयू एक वर्ष के लिए किया गया है। कार्यक्रम में यारा इंडिया के एग्रोनोमी हेड डॉ। राजीव मिश्रा ने यारा फर्टिलाइजर्स की कार्यशैली व उत्पादों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो। संजीव कुमार ने आगरा क्षेत्र में कृषि के बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो की प्रोजेक्ट में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सामुदायिक रेडियो की प्रोग्राम हेड पूजा सक्सेना ने अनुबंध के माध्यम से किसान भाइयों तक सही जानकारी, फर्टिलाइजर के सही उपयोग से कृषि को बढ़ाने की जानकारी दी।

गांव-गांव जाकर जानकारी साझा करेगी

सामुदायिक रेडियो की इंचार्ज प्रो। अर्चना ङ्क्षसह ने बताया कि 12 माह में रेडियो टीम विशेषज्ञों के साथ गांव-गांव जाकर जानकारी साझा करेगी। छात्र वालंटियर के रूप में इससे जुड़ सकेंगे। कुलपति प्रो। आशु रानी ने एमओयू होने पर सामुदायिक रेडियो की टीम को सराहते हुए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो। अजय तनेजा, तरुण श्रीवास्तव, दीपक कुलश्रेष्ठ, कुशलपाल ङ्क्षसह, शुभम श्रीवास्तव, अभिनव त्यागी, मानसी खंडेलवाल और किसान मौजूद रहे।