आगरा (ब्यूरो)। यूनिवर्सिटी का दीक्षा समारोह 19 दिसंबर को होगा। विवि प्रशासन द्वारा चार पदक और दिए जाएंगे। यह पदक विधि कोर्सों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए हैं। रामेश्वर प्रसाद बागला (स्वर्ण पदक), पं। मोतीलाल नेहरू (स्वर्ण पदक), मोहम्मद सैफउल्लाह खान स्मृति (स्वर्ण पदक) और श्री जवाहर लाल नेहरू (स्वर्ण पदक) से मेधावी एलएलबी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। पदकों की संभावित सूची के अनुसार डीएस कॉलेज के दीपक शर्मा को पदक मिल सकता है। हालांकि विवि परिणाम की समीक्षा के बाद छात्र के नाम को कमेटी के समक्ष रखेगा। इसके बाद नाम की घोषणा की जाएगी।