-अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

-न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से रहा कम

आगरा: सुबह और रात को ठंडक महसूस हो रही है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है। इससे मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह ठंडी हवा चलती रही, सर्दी महसूस हुई। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली, इससे गर्मी का अहसास हुआ। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। हवा में ठंडक रही, सर्दी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे सुबह ठंडक महसूस होगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट आएगी।