आगरा(ब्यूरो)। श्री कामतानाथ सेवा समिति द्वारा चित्रकूट धाम (कोठी मीना बाजार) में आयोजित श्रीराम कथा में आज श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु राम नंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने कहा कि अयोध्या में आनंद तभी आया जब श्रीराम ब्याह कर वैदेही को लेकर आए। कहा कि आप अपने घर को अयोध्या बनाओ, लंका नहीं। सनातन की संस्कृति नारी के सम्मान का अनुसरण करो। तभी समाज और देश में मंगल होगा। सुख समृद्धि आएगी.श्रीराम और जनक दुलारी के विवाह उपरांत अयोध्या आगमन पर घर-घर रिद्धी सिद्धी विराजने लगी। विवाह के 12 वर्ष बाद श्रीराम के राजतिलक और माता कैकयी द्वारा दो वरदानों को मांगने की कथा सुनाते हुए श्रीराम कथा के मर्म को समझाया। कहा कि धरती से रक्षकों के विनाश के लंकल्प की पूर्ति के लिए श्रीराम ने माता कैकयी को चुना। क्योंकि माता कौशल्या ज्ञान, माता सुमित्रा उपासना और माता कैकयी क्रिया स्वरूपा थीं। क्रिया से ही उद्देश्य की पूर्ति संभव है। कहा कभी कभी क्रिया निष्कृष्ट लगती है परंतु उसका उद्देश्य उत्कृष्ट होता है। ठीक वैसे ही जैसे जब एक गुरु के शिष्य को डांटने की क्रिया निष्टकृष्ट लगती है परंतु उद्देश्य शिष्य का विकास होता है। राजा दशरथ राजतिलक कर श्रीराम को विकास से जोडऩा चाहते थे परंतु माता कैकयी ने श्रीराम को वनवास भेजकर प्रकाश से जोड़ा।


यह रहे मौजूद
कथा में रविवार केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल, महामंडलेश्वर हरिदास नागा जी जरेरुआ सरकार, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अरविंद जी महाराज, गंगादास जी महाराज बाराद्वारी वाले, राजीव लोचन दास जी महाराज कामदगिरि पीठ चित्रकूट धाम दिगंबर सिंह धाकरे, कथा वाचक अरविंद महाराज, हरिदास जी भी मौजूद रहे। कथा विराम के बाद आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश त्यागी, समिति के अध्यक्ष जय भोले, धमेंद्र त्यागी, श्रीकांत त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, पिंकी त्यागी, दीपक चाहर, प्रदीप मदेरणा, रामप्रकाश इंदौलिया, मोहित शर्मा, अमित शर्मा, अमरकांत त्यागी आदि उपस्थित रहे।


आज होगा दो हजार से अधिक श्रीरामचरित मानस का वितरण
आगरा। कथा स्थल पर 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दो हजार से अधिक श्रीरामचरित मानस ग्रंथ का वितरण किया जाएगा। उद्देश्य घर-घर में रामचरित मानस को पहुंचाना है, जिससे इसके नित्य पाठ से हृदय परिवर्तन और संस्कारों का विकास हो।



30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया
आगरा। आज श्रीराम कता स्थल कोठी मीना बाजार पर रामस्वरूपाचार्य सेवा समिति द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही 30 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।