आगरा। घर हो गया बाहर लड़कियों के लिए सभी जगहों पर खतरा है। या तो रास्ते में उन्हें घेर लिया जाता है या फिर घर में अकेला दबोच लिया जाता है तो कभी किसी के बसे हुए परिवार को बर्बाद को करने की प्लानिंग की जाती है। थाना ताजगंज एरिया में ऐसे ही तीन मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया है।

छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट

ताजगंज निवासी लड़की बुधवार की शाम सामान लेने बाजार गई थी। उसी दौरान पड़ोस का एक लड़का आया। सड़क सरेआम उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। लड़की के परिजनों ने थाना ताजगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पीडि़ता के मुताबिक शोहदे ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।

अकेले में युवती को घेरा

थाना ताजगंज के बसई खुर्द निवासी किशोरी गुरुवार की दोपहर तीन बजे शौच करने गई थी। उसी दौरान एरिया के तीन लड़के वहां पर आ गए। तीनों ने लड़की को घेर लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। लड़की ने अपनी मां को बुलाया तो उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने इस मामले में थाना ताजगंज में छेड़छाड़ व पोक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है।

बहन का घर बिगाड़ने की साजिश

देवरी रोड निवासी विवाहिता पति से विवाद के बाद अपने मायके रह रही है। तीन महीने पहले ही उसकी छोटी बहन की शादी हुई है। कुछ दिन पहले से अज्ञात नम्बरों ने बहन के पति व अन्य ससुरालियों के पास भद्दे मैसेज पहुंच रहे हैं। विवाहिता को आशंका है कि बहन का घर बिगाड़ने के लिए यह साजिश की जा रही है। विवाहिता ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।