आगरा। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे लो -फ्लड लेवल की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को यमुना का वाटर लेवल 488 फीट बना हुआ था। उम्मीद जताई जा रही है कि यमुना के वाटर लेवल में इजाफा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से गोकुल और ताजेवाला से वाटर रिलीजिंग का ग्राफ बढ़ा है। इसके चलते यमुना के वाटर लेवल में इजाफा हुआ है।

लो फ्लड लेवल

490-495

मीडियम फ्लड लेवल

499 फीट

हाई फ्लड लेवल

510 फीट

मौजूदा लेवल

488

तब लो फ्लड लेवल पर पहुंची थी यमुना

जानकारों की मानें तो अभी आने वाले दिनों में यमुना के वाटर लेवल में इजाफा हो सकता है। बता दें, गत वर्ष 21 अगस्त को यमुना लो-फ्लड लेवल पर पहुंच गई थी। ताजेवाला बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा की वाटर रिलीजिंग की गई थी।

यमुना में वाटर रिलीजिंग पर एक नजर

बैराज का नाम वाटर रिलीजिंग (क्यूसेक में)

ताजेवाला बैराज 11249

ओखला बैराज 21332

गोकुल बैराज 15908

हिन्डन बैराज 1965