मनमोहन पार्क के समीप स्थित मां काली के मंदिर के बाहर बनाया गया भव्य तरीके से दरबार

ALLAHABAD: दिवाली उत्सव के दौरान मां काली का पूजन-अर्चन पश्चिम बंगाल की तर्ज पर शहर में भी किया जाता है। इस पूजन में जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के लिए मनमोहन पार्क के पास एक भव्य दरबार सजाया गया है। यह दरबार न थर्माकोल का बना है और न ही पंडाल बल्कि बांस से मां काली के दरबार को बनवाया गया है। इसके लिए एक ट्रक बांस का इस्तेमाल किया गया है।

2.5 लाख रुपए से बनाया

मनमोहन पार्क चौराहे के समीप मां काली का वर्षो पुराना मंदिर स्थित है। यहां पिछले नौ वर्षो से महाकाली पूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। दसवीं बार होने जा रहे आयोजन को भव्य बनाते हुए करीब दस फिट ऊंचे बांस का दरबार बनाया गया है। इसके लिए खासतौर से कोलकता से एक दर्जन कारीगरों को बुलाया गया था। इन्होंने महलनुमा आकार की तर्ज पर बांस को काटकर दरबार तैयार किया था।

दिवाली पर होगी महाआरती

महाकाली पूजा महोत्सव का श्रीगणेश 19 अक्टूबर को दिवाली के दिन होगा। पहले दिन रात आठ बजे से लेकर 11 बजे तक मां काली का पूजन किया जाएगा उसके बाद मध्य रात्रि को मां की महाआरती उतारी जाएगी। अगले दिन प्रसाद वितरण व 21 अक्टूबर को महाभोग व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

वर्जन

महाकाली पूजा महोत्सव के दसवें आयोजन को यादगार बनाने के लिए बांस का दरबार बनवाया गया है। कोलकता के कारीगरों ने दरबार को एक सप्ताह में तैयार किया है, ताकि जनमानस की अधिक से अधिक भागीदारी महोत्सव में हो।

-सुजीत जायसवाल

आयोजक श्री श्री महाकाली पूजा महोत्सव