-दिव्यकांत शुक्ला ने संभाला पदभार, बोले-सभी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर रहेगा फोकस

ALLAHABAD: सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले साल माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भंग कर दिया गया था। इसके बाद लंबी मशक्कत के बाद बोर्ड का गठन तो हो गया, लेकिन बोर्ड सचिव के पद पर पूर्णकालिक तैनाती नहीं हो सकी। लंबे समय के बाद आखिरकार दिव्यकांत शुक्ल ने चयन बोर्ड के सचिव का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता चयन बोर्ड से होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखना होगा।

लंबित चयन प्रक्रियाओं में आएगी तेजी

चयन बोर्ड के सचिव के पद पर पूरी तरीके से तैनाती नहीं होने के कारण फिलहाल लंबित चयन प्रक्रियाओं की रफ्तार काफी धीमी थी। बोर्ड के नए सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि चयन बोर्ड में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा सके।

बॉक्स

प्रवक्ता इतिहास का रिजल्ट घोषित, 47 का चयन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रवक्ता इतिहास 2013 का इंटरव्यू रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसमें 47 लोग चयनित हुए है। इसमें पुरुष वर्ग में 10 व महिला वर्ग में37 अभ्यर्थियों को चयन किया गया है। प्रवक्ता इतिहास का रिजल्ट चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।