-मैथ और हिन्दी पर ऑर्गनाइज हुआ सेमिनार

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: हिंदुस्तानी एकेडमी में बुधवार को शिक्षा का आधार- हिंदी और मैथ सब्जेक्ट पर सेमिनार हुआ। शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। चीफ गेस्ट श्रीनारायण लाल श्रीश एवं वक्ता डॉ। ओंकारनाथ द्विवेदी का वेलकम माल्यार्पण से किया गया। एकेडमी के अध्यक्ष डॉ। उदय प्रताप सिंह ने गेस्ट्स का वेलकम प्रतीक चिन्ह व शॉल देकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रमुख आधार है बुद्धि और हृदय। बुद्धि का संबंध गणित से और साहित्य का संबंध हृदय से होता है।

भाषा और गणित का आपेक्षित ज्ञान जरूरी

सेमिनार में विचार रखते हुए श्रीनारायण लाल श्रीश ने कहा कि भले ही शिक्षा स्टूडेंट्स को उनकी बुद्धि के आधार पर प्राप्त होती है। यानी सीखने वाले पर सीखने की क्षमता निर्भर करती है। लेकिन शब्द चाहे जो प्रयोग करें दोनों जरूरी है। वक्ता डॉ। ओंकारनाथ द्विवेदी ने कहा कि भाषा और गणित शिक्षण प्रक्रिया के महत्वपूर्ण उपादान है। किसी विषय वस्तु को समझने के लिए ज्ञान के अलावा भाषा और प्रस्तुति की भूमिका बड़ी जरूरी होती है। सेमिनार का संचालन एकेडमी के प्रकाशन अधिकारी ज्योतिर्मयी ने किया। आखिर में एकेडमी के अध्यक्ष डॉ। उदय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।