प्रयागराज ब्यूरो । इसी तरह सहायक पुलिस आयुक्त के भी स्थानांतरण हुए। नवागंतुक सहायक पुलिस आयुक्त चिराग जैन आईपीएस के आगमन के पश्चात उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त थरवई भेजा गया। जबकि पुष्कर वर्मा आईपीएस को सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया, लाइंस भवन स्थानांतरित किया गया है।

जानिए कहां पर किसकी हुई तैनाती
वहीं सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता आने के बाद उनहें सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बनाया गया। जबकि विमल किशोर मिश्र को सहायक पुलिस आयुक्त मेजा से सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी, कार्यालय, महिला अपराध, अपराध स्थानांतरित किया गया। वहीं राजीव कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त लाइंस से सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, लेखा भेजा गया। जकि संजय कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अरतसुइया से सहायक पुलिस आयुक्त करछना भेजा गया। वहीं संतलाल सरोज सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव से सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया बनाया गया। जबकि सहायक पुलिस आयुक्त थरवई जंग बहादुर यादव को सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के पद पर तैनात किया गया।