प्रयागराज (ब्‍यूरो)। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में एक सरकारी कर्मचारी विवेक द्विवेदी को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। सरकारी कर्मचारी का नाम विवेक कुमार द्विवेदी है। विवेक द्विवेदी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी है। विवेक द्विवेदी ने पांच हजार रुपये घूस मांगी थी। मुकदमें में रिपोर्ट लगाने के लिए घूंस मांगने की शिकायत हो गई। विजिलेंस टीम ने छापा मार दिया। टीम ने विवेक द्विवेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये हे मामला
झूंसी के कटका के रहने वाले शिवम श्रीवास्तव के परिवार में मुकदमा चल रहा है। कोर्ट ने दोनों पक्ष को अपना बयान देने के लिए सम्मन भेजा। सम्मन मिलने के बाद शिवम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी से मुलाकात की। सम्मन तामील होने के बाद शिवम ने अपना बयान लिखकर दिया। शिवम का आरोप है कि उससे विवेक द्विवेदी ने पांच हजार रुपये मांगा। कहा कि पांच हजार रुपये नहीं देने पर बयान की रिसीविंग रसीद देने से इंकार किया।

विजिलेंस से हुई शिकायत
शिवम ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम ने कर दी। शिकायत पत्र की विजिलेंस टीम ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस अफसरों ने एक टीम बना दी। टीम साढ़े बारह बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पहुंंच गई।

घबरा गए कर्मचारी, फरियादी
शिवम ने आफिस में विवेक द्विवेदी से मुलाकात की। दोनों बात करने लगे। इस दौरान विवेक ने घूंस के रुपये मांगे। विवेक को क्या मालूम था कि आज वह रंगे हाथ पकड़ा जाएगा। विवेक ने पांच हजार रुपये हाथ में ले लिया। तभी विजिलेंस टीम ने उसे घेर लिया। इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया तो विवेक के होश उड़ गए् विवेक को घिरा देख साथी कर्मचारी आए, मगर विजिलेंस का पता चलते ही सभी वापस लौट गए।

परिवीक्षा अधिकारी हिरासत में
विवेक द्विवेदी को विजिलेंस टीम ने हिरासत में ले लिया। जैसे टीम ने उसे घेरा विवेक ने भागने की कोशिश की। मगर टीम ने उसे घेर रखा था। विजलेंस टीम का परिचय जानते ही वह पसीना पसीन हो गया। वह अपनी गलती मानने लगा। छोड़ देने की बात कहने लगा। मगर टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में विवेक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद विवेक को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। केस दर्ज कर लिया गया गया।

विजिलेंस को करें शिकायत
विजिलेंस ने शहरियों से कहा है कि यदि सरकारी कर्मचारी घूस मांगता है तो इसकी शिकायत उप्र सतर्कता अधिष्ठान से करें। शिकायत पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।


आखिर हो गई फजीहत
भदोही के रहने वाले विवेक द्विवेदी के कारनामों की चर्चा न जाने कब से चल रही है। पूरे विभाग में विवेक चर्चित हो गया था। मगर आला अफसर न जाने क्यों कार्रवाई से डर रहे थे। मगर विजिलेंस टीम ने कमाल कर लिया। टीम ने विवेक द्विवेदी को पकड़ लिया। इससे पूरे विभाग में अब दहशत रहेगी। लंबे अरसे तक कार्यालय के कर्मचारी अब घूस नहीं मांगेेंगे।