कर्नलगंज थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

ALLAHABAD: छेड़खानी के विरोध पर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पिटाई से युवक और उसकी पत्‍‌नी जख्मी हो गई। घटना शुक्रवार रात सलोरी मोहल्ले की है। पीडि़त की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी मोहल्ले में रहने वाले एक शख्स सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात उसकी बेटी घर के बाहर बैठी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उस पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो युवक ने गालियां देनी शुरू कर दी। शोर शराबा सुन इतने पर युवती की मां बाहर आ गई तो युवक उससे उलझ गया। बात आगे बढ़ी तो दीन दयाल उर्फ राहुल, कूची, नन्हें, बग्गा और शकुंतला ने लाठी-डंडे से युवती की मां और पिता को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। इसके बाद पीडि़त थाने जाकर तहरीर दी।

नाली से पानी निकलने को लेकर मारपीट और छेड़खानी की घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अवधेश प्रताप सिंह

इंस्पेक्टर कर्नलगंज

कर्नलगंज मे सबसे ज्यादा छेड़खानी

एंटी रोमियो स्क्वॉड की निष्क्रियता और कर्नलगंज पुलिस की सुस्ती के कारण अक्सर छात्राओं, युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान और हॉस्टल होने के कारण इस क्षेत्र में काफी प्रतियोगी छात्राएं रहते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ज्यादा सजग नहीं है। यही कारण है कि लगभग रोज कर्नलगंज में किसी न किसी छात्रा से अश्लील हरकत का मामला सामने आता है।