ALLAHABAD: सिविल लाइंस और पुराने शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग निरंजन पुल के नीचे से गुजरा नगर निगम का नाला शहर वासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यह नाला बारिश के ही आए दिन बैक फ्लो मारने लगता है। इससे पुल के नीचे पानी भर जाता है। पिछले कुछ महीनों में दो-तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है।

फिर भर गया पानी

मंगलवार को एक बार फिर निरंजन पुल के नीचे का नाला बैक फ्लो मारने लगा, जिससे पुल के नीचे पानी भर गया। इसकी वजह से जानसेनगंज से लेकर बिजली घर तक लंबा जाम लग गया। सुबह के समय शुरू हुई समस्या दोपहर तक बनी रही। स्कूल की छुट्टी होने के बाद सबसे ज्यादा समस्या हुई। पानी में गिरकर कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। सिविल लाइंस की तरफ कमला नेहरू मार्ग पर बिजली घर चौराहा और पुराने शहर की तरफ जानसेनगंज चौराहा तक जाम लगा रहा।