Allahabad: किताबें हमेशा से लोगों के बेस्ट फ्रेन्ड रही हैं। किताबों से ही हमें नई-नई जानकारियां मिलती हैं। इसलिए सोसाइटी में हमेशा से इनकी डिमांड बनी रहती है। इसी को देखते हुए साहित्य अकादमी व इलाहाबाद म्यूजियम की ओर से बुक फेयर आर्गनाइज किया गया। म्यूजियम में शुरु हुए बुक फेयर में अकादमी द्वारा प्रकाशित किताबों को शामिल किया गया। थर्सडे को म्यूजियम में शुरु हुए बुक फेयर का उद्घाटन डायरेक्टर इलाहाबाद म्यूजियम राजेश पुरोहित ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि फेयर में अकादमी द्वारा प्रकाशित नई व पुरानी हिन्दी, उर्दू व अंग्रेजी की किताबों को शामिल किया गया. 

Books पर discount offer
म्यूजियम में शुरु हुई पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान इन किताबों को खरीदने वालों के लिए कई ऑफर भी मौजूद हैं। इस बारे में संयोजक साहित्य अकादमी के नवीन गोयल ने बताया कि ये बुक फेयर 27 अक्टूबर तक लोगों के लिए खुला रहेगा। जहां किताबों की खरीद पर लोगों को विशेष छूट भी दी जाएगी। फेयर में पहुंचे साहित्य व कला के क्षेत्र के दिग्गजों ने भी किताबों की दुनिया के बारे में अपनी राय दी। उन्होंने किताबों को मार्गदर्शक और टीचर भी भूमिका निभाने वाला बताया। प्रोग्राम में प्रख्यात गायक मन्ना डे के निधन पर भी कला और साहित्य के लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके फोटो पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 