प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज- गुरुवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में आंशिक संशोधन के बाद वर्ष 2024-2025 का बजट कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्व सम्मति से पास किया गया। इसके पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें पाार्षद सुनीता दरबारी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। इसके बाद हुई बैठक में सर्वप्रथम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा 3 फरवरी को हुई सदन की बैठक में पारित संकल्पो की सम्पुष्टि की गयी। इसके बाद नगर निगम का मूल आय-व्ययक (बजट) सर्वसम्मति से पास किया गया। एक नजर में बजट-

प्रारम्भिक अवशेष- 1,81,50,17,127.48 रुपए

वर्ष की कुल अनुमनित आय- 14,75,29,55,000.00 रुपए

प्रारम्भिक अवशेष सहित वर्ष की कुल अनुमानित आय-16,56,79,72,127.00

वर्ष की कुल अनुमनित आय- 15,61,96,35,000.00

वर्ष के अन्त में कुल सम्भावित अवशेष- 94,83,37,127.48

यहां हुआ आंशिक संशोधन

- बजट में मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु शासकीय अनुदान 12 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ किया गया।

- महाकुंभ मेला 2025 हेतु शासकीय अनुदान 1.50 अरब से बढ़ाकर 4.50 अरब किया गया।

- फर्नीचरों का क्रय तथा मरम्मत, पालिश हेतु शासकीय अनुदान 30 लाख से बढ़ाकर 60 लाख तक किया गया।

शिकायतों के निस्तारण में देरी से रोष

कार्यकारिणी बैठक के दौरान दाखिल-खारिज की शिकायतों या अन्य शिकायातों के निस्तारण में देरी पर सदस्यो द्वारा रोष प्रकट किया गया। जिसके क्रम में नगर आयुक्त ने बताया कि सेल्फ अस्सेमेन्ट, म्यूटेशन, वाटर कलेक्शन, निर्माण, विद्युत, गृहकर आदि की समस्या जैसी शिकायतों को निपटाने के लिए अप्रैल मई से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज करायी जा सकेगी। जिसमे सभी कार्यो के लिये एक टाइम लाइन र्निधारित होगी जिससे आम जनमानस को कार्य में देरी और दिक्कतों का सामना नही करना पडेगा। यह भी बताया गया कि विस्तारित क्षेत्रों में भूमि का जो भी पंजीकृत बैनामा कराया जा रहा है। उनका दाखिल खारिज नगर निगम प्रयागराज में माह अप्रैल 2024 से आरम्भ किया जाएगा।

सुझाव पर किया गया अमल

पार्षद नीरज गुप्ता द्वारा सुझाव दिया गया कि शहर के कुछ नालों की सफाई टेण्डर से न कराकर मैनुअल कराया जाये। जिससे कि निगम की काफी धनराशि बचाई जा सकती है। इस कार्य का प्रारम्भ उनके वार्ड से प्रारंभ किया जाए। मेयर गणेश केसरवानी द्वारा सुझाव पर अमल किये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया। मेयर द्वारा 33 शौचालय निर्माणधीन या जिसमेंं ताला बन्द है उन शौचालयों को सुचारू रूप से निरन्तर संचालित रहे। 20 दिनों में कुम्भ मेला के दृष्टिगत यूरिनल प्वांइट चिन्हित किये जाने का निर्देश मेयर ने दिया।

सुधारे पार्क के हालात

नगर निगम प्रयागराज में पार्को की कुल संख्या 387 है। जोन-05 में प्रयागराज विकास प्रधिकरण/नगर निगम के कुल 57 पार्क है। मिंटो पार्क म्योर रोड पर नाले की दीवार ढय गयी है। जिससे पूरा पार्क अस्त-व्यत हो गया है। जिसके लिए मेयर द्वारा नाला की दीवार तथा पार्क का सौन्दर्यीकरण कराये जाने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये गये, एवं विस्तारित क्षेत्र में भी में दो-दो पार्क बनवाकर सौन्द्रर्यीकरण कराया जाये। जिसके लिए पार्षदों से प्रस्ताव लिए जाएंगे। मार्ग प्रकाश विभाग में कार्यदायी संस्था मेसर्स नीव एनर्जी, गंगा तथा एसआरएम विद्युत अनुरक्षण का कार्य कराया जा रहा है। इन एजेन्सीयों को जो भी वर्क आर्डर विद्युत सम्बन्धी दिये गये है सभी कार्य मार्च 2024 तक सम्पूर्ण करा लिया जाये।