-सूचना मिलते ही अस्पताल व घर पर लगा रहा तांता

PRATAPGARH(30 Nov, JNN): व्यापारियों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर व्यापारी समाज में गम व गुस्से का गुबार है। वे पुलिस पर अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को अमित कांड घंटे भर में ही पूरे जिले में फैल गया। व्यापारी अस्पताल पहुंचने लगे।

सुरक्षा-व्यवस्था पर उठाए सवाल

व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा, महामंत्री राजेंद्र केसरवानी, नगर अध्यक्ष अमर केसरवानी, रमेश चंद्र मोदनवाल, श्रीकिशोर अग्रवाल, संजय सोनी, एलायंस क्लब अध्यक्ष रोशन लाल ऊमरवैश्य, संजय खंडेलवाल, बृजेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल व राम लीला समिति के अध्यक्ष विजय सिंह आदि अस्पताल पहुंच गए। नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह समेत कई लोग भी आ गए। सबने घटना की ¨नदा की और कहा कि यह सब होना जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सबकी जुबां पर एक ही बात कि आखिर सुरक्षित कौन है। वकील, पुलिस अफसर व्यापारी सबकी जान खतरे में है। महामंत्री राजेंद्र ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक व्यापारी आतंकित है। अगर घटना का सही व शीघ्र पर्दाफाश नहीं होता तो व्यापार मंडल चुप नहीं रहने वाला। भाजपा के महामंत्री गिरधारी सिंह ने कहा कि सपा सरकार में अपराध चरम पर है। पुलिस प्रशासन इसकी रोकथाम करने में नाकाम साबित हो रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी शोकसभा करके घटना पर रोष जताया। इसमें रमेश मोदनवाल आदि रहे। कसौधन के घर पर भी हजारों लोगों का जमावड़ा रहा।

हनुमान दल में थे सक्रिय

अमित का परिवार धार्मिक कार्यों में आगे रहता है। अमित के ताऊ लक्ष्मी नारायण कसौधन हनुमान दल कमेटी के अध्यक्ष हैं। इस दल को निकालने में अमित आगे रहते थे। इस बार भी भरत मिलाप में वह धूमधाम से दल निकाले थे।

बिहार में हुई थी शादी

अमित की शादी सासाराम बिहार प्रांत के बड़े व्यापारी घराने में हुई थी। अमित के दो बेटे हैं। एक की उम्र दो साल व दूसरे की उम्र पांच साल बताई गई है। दोनच् बच्चे पिता के स्नेह से एक झटके में वंचित हो गए। पत्नी का सुहाग भी उजड़ गया।