-जाम की समस्या के कारण और समाधान की दी जानकारी

-ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए उठाए जाएंगे जरूरी कदम

ALLAHABAD: जाम के झाम से परेशान इलाहाबाद को इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पुलिस, नगर निगम और एडीए इस दिशा में बेहतर करने की जुगत में लग गए हैं जिसका क्रेडिट फिलहाल आई नेक्स्ट को जाता है। हमारी ओर से चलाए गए अभियान 'काट इन ए जाम' को चहुंओर सराहा जा रहा है। जिस प्रकार हमारी ओर से शहर में लगने वाले जाम के कारणों का खुलासा किया गया, उसे सभी विभागों ने तहेदिल से स्वीकार कर इसे सॉल्व करने का वादा किया है ताकि पब्लिक को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जाम से न जूझना पड़े।

समस्या का परत-दर-परत खुलासा

सिटी के अलग-अलग चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर आई नेक्स्ट ने ख्फ् जून से अभियान की शुरुआत की थी। हमने बताया किन कारणों के चलते रास्ते पर चलना मुश्किल होता जा रहा है। जरा-सी दूरी को तय करने में कई गुना अधिक समय लगता है और इसका जिम्मेदार कौन है। पब्लिक, पुलिस या प्रशासन। इसकी वजह से हमारी लाइफ स्टाइल प्रभावित हो रही है। हमने बताया कि जाम के दौरान खड़ी गाडि़यों से निकलने वाले धुएं और हार्न की तेज आवाज से हो रहा नॉयस और एयर पॉल्यूशन हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे होने वाली बीमारियों से आई नेक्स्ट ने लोगों को अभियान के जरिए जागरूक भी किया।

फेसबुक बताएगा ट्रैफिक अपडेट

उधर, टै्रफिक पुलिस ने जाम से लोगों को अपडेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में फेसबुक के जरिए लोगों को अवेयर करने की शुरुआत हो जाएगी। इसका पेज अपडेट हो रहा है और हम लोगों को बताएंगे कि किस चौराहे पर कंसट्रक्शन चल रहा है या कहां से निकलने में अधिक समय लग सकता है। इससे पब्लिक को काफी फायदा होगा। सीओ ट्रैफिक अलका धर्मराज सिंह ने बताया कि फेसबुक के जरिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेफिक अपडेट पा सकेंगे। इसके अलावा व्यापारियों से बातचीत चल रही है और जल्द ही शहर के विभिन्न व्यस्त चौराहों पर साइनेज लगाकर बताया जाएगा कि यहां कौन से वाहन प्रतिबंधित हैं और किनको जाने की छूट मिली हुई है। इससे शहर की प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस पर इम्प्लीमेंटेशन एक से दो महीने में हो जाएगा। इसके अलावा भी कई योजनाएं हैं जो पाइप लाइन में हैं और इनको जल्द शुरू किया जाएगा।

वर्जन

यह एक अच्छा अभियान था। शहर में ऐसे बहुत से इलाके हैं जहां जाम से आम जनता रोजाना परेशान होती है। आई नेक्स्ट ने अपना काम बखूबी निपटाया। अब बारी ट्रैफिक पुलिस की है, वह इस समस्या से निपटने के तरीके खोजे।

डॉ। बीके कश्यप,

चौक और उसके आसपास के इलाके में दिन में जाने में भी डर लगता है। जबरदस्त जाम और इसके बीच में हार्न का शोर। ऐसा लगता है थोड़ी देर में पागल हो जाएंगे। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन पब्लिक को भी समझना चाहिए।

आलोक नायर

आई नेक्स्ट ने अपने अभियान में बताया कि कैसे जाम ने हमें नॉयस और एयर पॉल्यूशन के जरिए खतरनाक बीमारियां दी हैं। जिनकी वजह से हमारी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इनसे बचना बेहद जरूरी है।

अंकित जायसवाल

आई नेक्स्ट ने बढि़या अभियान चलाया है जिससे प्रशासन और पुलिस की आंखें खुल गई हैं। अब उनको उचित कदम उठाकर जाम से निपटने के लिए तरीके खोजने होंगे। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

प्रीति मिश्रा

आई नेक्स्ट ने बेहतर अभियान चलाया है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट की ओर से फेसबुक पेज अपडेट किया जा रहा है जो अगले दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। इसके जरिए लोगों को बताया जाएगा कि शहर में ट्रैफिक कहां कैसा रन कर रहा है। इसके साथ साइनेज लगाकर व्हीकल्स के प्रतिबंध के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

अलका धर्मराज सिंह, सीओ ट्रैफिक

-अगर कोई भी आपको ट्रैफिक रूल्स का वायलेशन करता दिखता है तो इसकी फोटो खींचकर हमारे सीयूजी नंबर 9ब्भ्ब्ब्0क्ख्0क् पर सेंड कर दें। संबंधित के घर ई-चालान पहुंच जाएगा। रोड पर पार्किंग, सिग्नल जंप करने आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोजाना तीन सौ से अधिक चालान किए जा रहे हैं।

राजकमल यादव, एसपी, ट्रैफिक