सभी तैयारियां पूरी, रीजन में 2,32026 स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

ALLAHABAD: सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन की ओर से मंगलवार से बोर्ड परीक्षा का आगाज हो रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इलाहाबाद रीजन के 51 शहरों में बोर्ड परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में इलाहाबाद रीजन के अन्तर्गत आने वाले सभी 51 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में रीजन में इस बार 2,32,026 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसमें दसवीं क्लास में कुल 1,33,141 स्टूडेंट्स शामिल हैं। स्कूल बेस स्टूडेंट्स की 86935 व बोर्ड बेस स्टूडेंट्स की संख्या 46,206 है। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 98,927 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

1741 स्कूल के बच्चे

बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1741 स्कूलों के बच्चें शामिल होंगे। स्टूडेंट्स की संख्या को देखते हुए रीजन में कुल 378 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। दसवीं की परीक्षा के लिए 171 और 12वीं की परीक्षा के लिए 207 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं की परीक्षा में स्कूल बेस लड़कों की संख्या 57651 है, जबकि बोर्ड बेस में 31,092 है। वहीं स्कूल बेस ग‌र्ल्स की संख्या 29,284 तो बोर्ड बेस ग‌र्ल्स की संख्या 15,114 है। 12वीं की परीक्षा में लड़कों की संख्या 65,177 व लड़कियों की संख्या 33,750 है।

इलाहाबाद में 19 सेंटर्स पर एग्जाम

इलाहाबाद शहर में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2016 में इस बार सिटी के 105 स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इन स्कूलों में दसवीं की परीक्षा में कुल 8327 व 12वीं में 6550 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें दसवीं में स्कूल बेस स्टूडेंट्स की संख्या 6273 व बोर्ड बेस स्टूडेंट्स की संख्या 2054 है। जबकि इंटरमीडिएट में रेग्युलर स्टूडेंट्स की कुल संख्या 5926 है। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स की संख्या 626 है। स्टूडेंट्स की संख्या को देखते हुए कुल 19 सेंटर्स बनाए गए हैं।