प्रयागराज (ब्‍यूरो)। नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के प्रयागराज मंरूल का चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय तिवारी और सहायक महामंत्री सैय्यद इरफात अली की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

जिसमें सैय्यद आफताब अहमद को कार्यकारी मंडल अध्यक्ष, अखिलेश कुमार, धनंजय सिंह, ओमपाल यादव को मंडल उपाध्यक्ष, चंदन कुमार को सहायक मंडल मंत्री, सर्वेश कुमार तिवारी, पंकज कनौजिया, श्रीकांत पटेल, महिपाल यादव को सहायक मंडल मंत्री, अफरोज आलम को मंडल संगठन मंत्री, राकेश शर्मा को मंडल मीडिया प्रभारी चुना गया। कामरेड मनोज पांडेय ने कहा कि वर्कर्स यूनियन सदैव कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है।