-संयुक्त सचिव पद पर संजीव, संतोष और कु। कंचन ने मारी बाजी

-कांटे के मुकाबले में कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार ने सुरेंद्र नाथ को आठ मतों से हराया

ALLAHABAD: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी), संयुक्त सचिव (प्रेस), संयुक्त सचिव (महिला) और कोषाध्यक्ष पद के परिणाम मंगलवार शाम मतगणना पूरी होने पर जारी कर दिए गए। इन पदों क्रमश: संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद पर संजीव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव (प्रेस) के लिए संतोष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव (महिला) पर कुमारी कंचन सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह ने बाजी मारी है।

पल-पल लेते रहे जानकारी

मंगलवार शाम गिनती पूरी होने पर पूर्व उपाध्यक्ष एके ओझा और निवर्तमान संयुक्त सचिव प्रेस आशीष मिश्र ने बताया कि संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पर संजीव कुमार सिंह को 1684 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यादवेश यादव को 335 मतों से पराजित किया। यादवेश को कुल 1349 मत मिले। संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर संतोष कुमार सिंह ने 1035 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक मिश्रा को 230 मतों से हराया। इसी तरह संयुक्त सचिव (महिला) पद पर कुमारी कंचन सिंह 2611 मत पाकर विजयी रहीं। निकटतम प्रतिद्वंदी अर्चना सिंह जादौन को 2025 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सिंह और सुरेंद्र नाथ मिश्रा में मुकाबला अंत तक कांटे का रहा। राजकुमार ने 2217 वोट पाए और उनके सुरेंद्र नाथ मिश्रा को 2209 वोट मिले। इस पद के लिए जीत महज आठ वोटों से हुई। इस बीच लोगों में पल-पल मतगणना की जानकारी लेते देखा गया।

मनाया जीत का जश्न

इन चारों पदों के लिए कुल पड़े 6641 मतों की गणना हुई। देर शाम तक इन प्रत्याशियों की जीत की औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी थी। परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अबीर गुलाल लगा और विजयी प्रत्याशियों से मालाओं से लादकर खुशी मनाई। मंगलवार शाम मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह, चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र दुबे, वशिष्ठ तिवारी, शारिक अहमद और नितिन शर्मा की निगरानी में इन पदों के लिए मतगणना अंतिम रूप से पूर्ण हो सकी।

इन्होंने इतने वोट पाए

संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)

संजीव कुमार सिंह 1684

यादवेश यादव 1349

दिलीप कुमार पांडेय 1067

आनंद प्रकाश मिश्रा 698

ओपी सिंह 634

राजेश कुमार त्रिपाठी 569

आशीष कुमार मिश्रा 480

संयुक्त सचिव (प्रेस)

संतोष कुमार सिंह 1035

अभिषेक मिश्रा 805

आशुतोष त्रिपाठी 771

कमलेश रतन यादव 744

राजेंद्र कुमार सिंह 641

कालिका प्रसाद 571

अखिलेश त्रिपाठी 492

मोहित कुमार सिंह 467

अनिल कुमार तिवारी 399

अशोक कुमार सिंह 249

विनय कुमार शर्मा 134

अजय प्रताप राव 117

संयुक्त सचिव (महिला)

कु। कंचन सिंह 2611

अर्चना सिंह जादौन 2025

ऊष्मा पांडेय 1843

कोषाध्यक्ष

राजकुमार सिंह 2217

सुरेंद्र नाथ सिंह 2209

दुर्गेश चंद्र तिवारी 1539

इंदु भूषण त्रिपाठी 482