प्रयागराज (ब्‍यूरो)। कोरोना काल बीतने के बाद इस बार धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। लोगों ने दिल खोलकर खर्च किया। सबसे ज्यादा डिमांड ज्वैलरी और वाहनों की रही। लोगों ने धनतेरस के मौके पर मनपसंद चीजों की खरीदारी करने में जरा भी संकोच नहीं किया। बर्तन, इलेक्ट्रानिक आइटम्स, गिफ्ट आइटम, मिठाई आदि की दुकानों पर पैर रखने की जगह नही थी। माना जा रहा है कि इस बार धनतेरस पर 14 करोड़ रुपए की बिक्री हुई है। हालांकि आंकड़े इससे अधिक भी हो सकते हैं। क्योंकि खबर लिखे जाने तक बाजारों में भी लोग मौजूद थे।

सुबह से ही पहुंचने लगे लोग
इस बार धनतेरस पर खरीदारी का शुभ योग था। इस वजह से लोग तेजी से बाजारों में पहुंचने लगे। सिविल लाइंस, चौक, कटरा, सुलेमसराय, कोठापार्चा, तेलियरगंज, राजरूपपुर, काङ्क्षलदीपुरम, अल्लापुर, मुंडेरा, गोङ्क्षवदपुर, खुल्दाबाद सहित शहर की तमाम बाजारों में लोगों ने खरीदारी में जरा भी देरी नही की। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। आफ सीजन होने के चलते एसी और फ्रिज की जबरदस्त डिमांड रही। लागों को इनकी खरीद पर अच्छा डिसकाउंट भी मिला। इसी तरह चौक की ठठोरी बाजार में डिनर सेट, थाली, थाल, कटोरी, परात सहित चांदी, पीतल और तांबे के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर मिठाईयों समेत ड्राई फ्रूट की बिक्री जोरों पर रही। गैजेट्स, लैपटाप, मोबाइल फोन, टैबलेट, आई फोन लेने वालों की संख्या में देर शाम तक इजाफा होता रहा।

कल भी बिक्री का अनुमान
माना जा रहा है कि शनिवार यानी छोटी दीवाली पर भी जोरदार बिक्री होगी। लोग पटाखे, कपड़े और मिठाई की खरीदारी इस दिन अधिक करेंगे। इसके अलावा बाकी आइटम्स भी इस दौरान बिक सकते हैं। दुकानदारों का कहना था कि कोरोना के बाद पहली बार मार्केट में इतना बूम नजर आया है। इसका असर भैयादूज तक देखने को मिलेगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है।

स्कूटी और कारों पर लगी निगाह
एक बार फिर धनतेरस पर बाइक से अधिक स्कूटी की बिक्री हुई। यहां तक कि इलेक्ट्रानिक स्कूटी को खरीदने वाले भी नजर आए। साथ ही कारों की डिमांड रही। लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी और वह धनतेरस पर अपना वाहन घर लेकर गए। कामर्शियल वाहन आटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर लोगों ने खरीदे। करीब तीन हजार वाहन एक ही दिन सड़कों पर उतरे। सिविल लाइसं की तमाम दो और चार पहिया वाहन एजेंसियों में सुबह से शाम तक वाहनों की डिलीवरी होती रही। करोड़ों का व्यापार होने पर एजेंसी संचालक भी प्रसन्न दिखे। उनका कहना था कि इस साल सूखा काफी हद तक कम हुआ है। अभी दीपावली पर भी बुकिंग की संख्या अच्छी खासी है। आटोमोबाइल सेक्टर में 300 करोड़ की बिक्री का अनुमान लगाया गया है।

लाइट वेट गहनों पर टूटे लोग
देखने में भारी और वजन में हल्के गहनो ंकी बाजार इस साल परवान चढ़ी रही। सोने की जंजीर, लाकेट, अंगूठी, कान की बाली, टाप्स, ब्रेस लेट खरीदने वालों का तांता लगा रहा। चौक लोकनाथ से लेकर सिविल लाइंस, कटरा सहित तमाम सराफा बाजारों में दुकानों में सुबह से ग्राहक मंडराते रहे। धनतेरस होने की वजह से चांदी के गणेश-लक्ष्मी, चांदी के सिक्कों की जबरदस्त बिक्री हुई है। प्रयाग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह, पंकज सिंह, राजीव ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही लोगों ने हीरे की ज्वैलरी को भी खूब पसंद किया। लोगों ने पहले से आर्डर देकर गहने बनवाए थे जिसकी खरीदारी धनतेरस के मौके पर की। सराफा बाजार में 170 करोड़ की खरीदारी का अनुमान है।

बर्तन खरीदकर शुभ किया त्योहार
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में बर्तन बाजार में भी रौनक नजर आई। चौक स्थित ठठेरी बाजार के साथ ही शहर की अन्य बाजारों में देर रात तक लोगों की भीड़ रही। तांबा, पीतल के साथ ही स्टील के बर्तनों की खरीदारी की गई। बर्तन कारोबारी संजय, बक्कल, सुशांत प्रवेश सिंह ने बताया कि डिनर सेट, परात, थाल, टंकी सहित बड़े बर्तनों की अधिक मांग रही। क्राकरी बाजार में भी गिफ्ट पैक के लिए लोगों ने अधिक डिमांड की। 50 करोड़ से अधिक के बर्तन बाजार का अनुमान लगाया जा रहा है।

आफर का लाभ उठाने का समय
धनतेरस पर वाङ्क्षशग मशीन, फ्रीज, स्मार्ट टीवी, माइक्रोवेव, लैपटाप, स्मार्ट मोबाइल आदि की बाजार भी चमकी। इसके अलावा लोगों ने फ्रिज और एसी खरीदने मे ेंभी दिमाग लगाया। क्योंकि आफ सीजन में इनके दामों में भारी कमी की गई है। इसलिए जिनकी प्लानिंग थी वह लेने पहुंचे। चूंकि ठंड भी आ रही है इसलिए माइक्रोवेव लेने वालों की संख्या भी अधिक रही। मोबाइल विक्रेता राकेश और सुधीर ने बताया कि फाइव जी मोबाइल की मार्केट परवान पर है। लोग बीस हजार से लेकर चालीस हजार के बीच के सेट धिक पसंद कर रहे हैं। मोबाइल कंपनियों ने फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई।

यहां भी चमका रहा बाजार रियल स्टेट कारोबार
रियल स्टेट के कारोबार में काफी चमक रही। लोगों ने मकान, जमीन खरीदा। फ्लैटों की भी बुङ्क्षकग कराई। इसके लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण लिया गया। होली पर नए कपड़े पहनने का अधिक ट्रेंड होता है लेकिन दीवाली पर भी अब यह ट्रेंड जोर पकडऩे लगा है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं के कपड़ों की बिक्री हुई है। फुटवियर की मार्केट भी जोरों पर रही। इस बार ड्राई फ्रूट की मार्केट से मिठाई की मार्केट को काफी धक्का पहुंचाया। लोगों ने घर पर ले जाने के साथ गिफ्ट देने पर भी सूखे मेवे को ही तवज्जो दी। बावजूद इसके मिठाई का कारोबार करोड़ें रुपए का रहा। मिठाई व्यापारी इंदर मध्यान ने बताया कि मिठाई की बिक्री जबरदस्त रही। फर्नीचर बाजार भी गुलजार रहा। बहादुरगंज, शीशमहल, कटरा आदि फर्नीचर बाजार में लोगों ने सोफा सेट, डबल बेड, अलमारी आदि वस्तुओं की खरीदारी की।

कहां कितने की हुई बिक्री

रियल एस्टेट - 150 करोड़
सोना चांदी - 200 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स - 150 करोड़
बर्तन - 50 करोड़
ड्राई फ्रूट - 20 करोड़
मिठाई - 25 करोड़
फर्नीचर - 30 करोड़
गारमेंट फुटवियर - 35 करोड़
आतिशबाजी - 05 करोड़
सजावटी सामान - 43 करोड़
लाई लावा - 10 करोड़
पूजन सामग्री - 15 करोड़
अन्य वस्तु - 100 करोड़