प्रयागराज ब्यूरो । रविवार को प्रयाग व्यापार मंडल की आम सभा कल्याणी देवी के एक गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें संगठन से संबद्ध 85 क्षेत्रीय व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 5 नई संस्थाएं बादशाही मंडी व्यापार मंडल, गढ़ी कला सब्जी मंडी व्यापार मंडल, झूला सजावट संघ, गोलघर हटिया व्यापार मंडल, शाहगंज इलेक्ट्रोनिक व्यापार मंडल प्रयाग व्यापार मंडल से जुड़ी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह एवं सरदार प्रीतम सिंह को सर्व सम्मति से आम सभा की स्वीकृति से नियुक्त किया गया.विधि सलाहकार के पद पर अजय प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया।

व्यापारियों ने रखी अपनी मांग

कार्यक्रम में प्रमोद बंसल महारानी चाय ने कहा कि जिस भी व्यापारी के यहां आग लग जाती है या किसी भी तरह का नुकसान हो तो व्यापार मंडल द्वारा आर्थिक सहायता की जाय। बड़ी स्टेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पप्पू ने कहा की 2019 से गेट नंबर 1 जो चौराहे पर है बंद कर दिया गया था उसको पुन: खुलवाया जाय। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल गुप्ता अन्नू भैया चीफ वार्डन सिविल डिफेंस, कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला, बाल कृष्ण अग्रवाल, ललित मोहन गुप्ता मुन्ना सरिया, जिला महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महामंत्री पल्लवी अरोरा, हिना खान, पार्षद श्रीमती दीपिका पटेल, पार्षद साहिल अरोरा जिया उब्बैद खां, महामंत्री सुहैल अहमद, अकरम शगुन आदि उपस्थित रहे।