प्रयागराज ब्यूरो । कोहरे का असर टे्रनों के संचालन पर पडऩे लगा है। रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा टे्रनों के संचालन पर रोक का निर्णय ले लिया है तो वहीं, हवाई जहाजों की उड़ाने भी प्रभावित होने लगी हैं। हाल ये है कि अपने तय समय के लिए चर्चित प्रयागराज एक्सप्रेस भी गुरुवार को आधा घंटा देर से प्रयागराज पहुंची। ऐसे में रेल और हवाई यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। और ये हाल अब अगले दो महीने तक रहने वाला है। ऐसे में यात्रा प्रोग्राम सोच समझ कर ही बनाएं। वरना टे्रेनों और हवाई जहाजों की लेट लतीफी परेशानी का सबब बन सकती है।

इन टे्रनों को किया गया निरस्त
14006 आनंद विहार.-सीतामढ़ी -एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024
14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार - तीन दिसंबर से दो मार्च 2024
22441 चित्रकूट धाम-कानपुर - एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024
22442 कानपुर - चित्रकूट धाम - एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024
14308 बरेली-प्रयागराज संगम- एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024
14307 प्रयागराज संगम-बरेली - तीन दिसंबर से तीन मार्च 2024
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता - एक दिसंबर से 23 फरवरी 2024
22197 कोलकाता- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - तीन दिसंबर से 25 फरवरी 2024
12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर - चार दिसंबर से 28 फरवरी 2024
14229 प्रयागराज रामबाग-योग नगरी ऋषिकेश - तीन दिसंबर से 29 फरवरी 2024
14230 योगनगरी ऋषिकेश - प्रयागराज रामबाग - चार दिसंबर से एक मार्च 2024
12873 हटिया -आनंद विहार - चार दिसंबर से 29 फरवरी 2024
12874 आनंद विहार -हटिया - पांच दिसंबर से एक मार्च 2024
14218 चंडीगढ-प्रयागराज संगम - एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024
14217 प्रयागराज संगम - चंडीगढ- दो दिसंबर से एक मार्च 2024
04056 आनंद विहार -बलिया - छह दिसंबर से 28 फरवरी 2024
04055 बलिया-आनंद विहार - सात दिसंबर से 29 फरवरी 2024
12873 हटिया-आनंद विहार- चार दिसंबर से 29 फरवरी 2024
12874 आनंद विहार-हटिया - पांच दिसंबर से एक मार्च 2024
22857 संत्रागाछी-आनंद विहार - चार दिसंबर से 26 फरवरी 2024
22858 आनंद विहार-संत्रागाछी - पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2024

-----------------------------------
इन ट्रेनों के घटे फेरे
12988 अजमेर-सियालदह, 12987 सियालदह-अजमेर
22406 आनंद विहार- भागलपुर, 22405 भागलपुर -आनंद विहार
12505 कामाख्या -आनंद विहार, 12506 आनंद विहार.- कामाख्या
12226 दिल्ली-आजमगढ़, 12225 आजमगढ़ -दिल्ली
12571 गोरखपुर-आनंद विहार, 12572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस
2595 गोरखपुर-आनंद विहार, 12596 आनंद विहार -गोरखपुर
15025 मऊ -आनंद विहार, 15026 आनंद विहार
15159 छपरा -दुर्ग, 15160 दुर्ग -छपरा
15083 छपरा -फर्रुखाबाद, 15084 फर्रुखाबाद -छपरा एक्सप्रेस
15483 अलीपुर द्वार -दिल्ली, 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार
15705 कटिहार -दिल्ली, 15706 दिल्ली-कटिहार
15073/ 15075 ङ्क्षसगरौली/ शक्तिनगर - टनकपुर
15074/ 15076 टनकपुर - ङ्क्षसगरौली एक्सप्रेस

भोर में लेट हुई प्रयागराज एक्सप्रेस

दिल्ली से तय समय पर छूटी प्रयागराज एक्सप्रेस भोर में लेट हो गई। प्रयागराज एक्सप्रेस के कानपुर पहुंचने का समय भोर में तीन बजकर पचास मिनट है। मगर ट्रेन कानपुर सुबह चार बजकर सत्ताइस मिनट पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन आधे घंटे का समय मेनटेन नहीं कर सकी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर सुबह तय समय सात बजे के बजाए सात बजकर तैंतीस मिनट पर पहुंची।

डेढ़ घंटा देर से पहुंची दिल्ली से फ्लाइट
गुरुवार को एलाइंस एयर की दिल्ली टू बिलासपुर बाया प्रयागराज फ्लाइट डेढ़ घंटा विलंब से चली। इस फ्लाइट के बमरौली एयर पोर्ट पहुंचने का समय सुबह दस बजकर पांच मिनट है। मगर यह फ्लाइट डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची। जिसका नतीजा रहा कि दिनभर इस फ्लाइट का शेड््यूल डेढ़ घंटा विलंब से रहा।
पटना में कोहरे ने रोकी उड़ान
इंडिगो एयर लाइंस की एक फ्लाइट पटना से उड़ान भरने के बाद बाया दिल्ली प्रयागराज आती है। सुबह पटना में कोहरा होने की वजह से यह फ्लाइट एक घंटा विलंब से रही। वहीं, अन्य फ्लाइटों का भी शेड््यूट पटरी से उतरा हुआ है।